Sunday, June 2, 2024
HomeAccident NewsRoad Accident: ट्रक-प्राइवेट बस की भिड़ंत से बड़ा हादसा, छह यात्रियों की...

Road Accident: ट्रक-प्राइवेट बस की भिड़ंत से बड़ा हादसा, छह यात्रियों की मौत, कई घायल

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक और डग्गामार बस की टक्कर (Road Accident) हो गई। यह हादसा उन्नाव-हरदोई रोड पर हुआ। मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के दौरान बस में करीब 20 लोग सवार थे और टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहगीरों की मदद से घायलों का रेस्क्यू

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों (Road Accident) को जिला अस्पताल भेजा गया। ये भयानक हादसा उन्नाव के सफीपुर कोतवाली के जमालदीपुर गांव में हुआ। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं और 12 लोग घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:- Egypt: अरबपति अंकुर जैन ने मिस्र में पूर्व WWE पहलवान से की शादी , जाने माने हस्ती भी थे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

ये भी पढ़ें:- महिला ने प्रॉपर्टी डीलर के प्राइवेट पार्ट पर मार-मार कर उसे जान से मार डाला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular