Tuesday, July 2, 2024
HomeLatest NewsUP: योगी सरकार का फैसला, 25 नवंबर को मांस की दुकाने बंद

UP: योगी सरकार का फैसला, 25 नवंबर को मांस की दुकाने बंद

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ), UP: UP के CM योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। UP सरकार ने 25 नवंबर को मांस रहित दिवस घोषित कर दिया है। यानी पूरे UP में कहीं भी 25 नवंबर को मांस नहीं बिकेगा। दरअसल, राज्य सरकार ने यह फैसला साधु TL वासवानी की जयंती के अवसर को देखते हुए लिया है।

सचिव ने जारी किया पत्र

विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने UP के सभी मंडल आयुक्त, नगर आयुक्त और जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसके तहत, साधु TL वासवानी की जंयती पर पूरे राज्य में मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। लेटर में कहा गया है कि राज्य के महापुरुषों और अहिंसा के सिद्धांत पर चलने वाले युग पुरुषों के जन्म दिवसों और कुछ प्रमुख धार्मिक पर्वों को ‘अभय’ या ‘अहिंसा’ दिवस के रूप में मनाया जाना तय किया गया है।

कौन थे साधु वासवानी 

भारत के प्रमुख शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू थांवरदास लीलाराम वासवानी का जन्म 25 नवंबर 1879 को हुआ था। टीएल वासवानी शिक्षा के क्षेत्र में मीरा आन्दोलन भी चलाया। टीएल वासवानी ने पुणे में साधु वासवानी मिशन की स्थापना की थी। बॉम्बे यूनिवर्सिटी से 1899 में BA और 1902 में MA पूरा करने के बाद वह मानवता की सेवा में जुट गए। टीएल वासवानी ने जीव हत्या बंद करने के कई प्रयास किए। जीव हत्या रोकने के लिए अपनी जान तक देने के लिए तैयार थे। वह मानते थे कि पेड़ पौधों में भी प्राण होते हैं। वे सभी धर्मों को भी एक समान मानते थे।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular