Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSaharanpur: पूर्व विधायक इमरान मसूद बोले- पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनने...

Saharanpur: पूर्व विधायक इमरान मसूद बोले- पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनने से पूरे देश का सबसे समृद्ध राज्य होगा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Saharanpur: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाए जाने का बयान इन दिनों राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का केंद्र बन हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाए जाने की वर्षों से चली आ रही मांग को बल मिलता दिखाई दे रहा है।

पूर्व विधायक का केंद्रीय मंत्री को समर्थन

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाए जाने और मेरठ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजधानी बनाए जाने वाले बयान पर पूर्व विधायक इमरान मसूद ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान का समर्थन किया है। पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि मैं उनके बयान का समर्थन करता हूं। जैसे मंत्री जी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनता है तो हम सबसे समृद्ध होंगे। यह बात सही है । पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाया जाना चाहिए जो समय की मांग है।

मैं उनके बयान का दिल से समर्थन करता हूं

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनने से यह पूरे देश का सबसे समृद्ध राज्य कहलाएगा। राजनीतिक दृष्टि और व्यापारिक दृष्टि से भी पश्चिम उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान क्षेत्र है जहां पर फल पट्टी भी है। न्याय के लिए सहारनपुर से पाकिस्तान पास पड़ता है जबकि उत्तर प्रदेश की हाई कोर्ट काफी दूर पड़ती है। उन्होंने अपने बयान में कहा है की उत्तर प्रदेश की हाई कोर्ट से ज्यादा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और पाकिस्तान की हाईकोर्ट पास पड़ती है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहारनपुर के लोगों को न्याय के लिए बहुत ज्यादा दूर जाना पड़ता है। इसके लिए यहां के अधिवक्ता संघर्ष कर रहे हैं।

राजनीतिक रूप से भी जो भागीदारी मिलनी चाहिए उसमें नाइंसाफी होती है। मैं उनके बयान का दिल से समर्थन करता हूं। उत्तर प्रदेश की कुल रेवेन्यू का 70 प्रतिशत रेवेन्यू पश्चिमी उत्तर प्रदेश जनरेट करता है।

Also Read: Uttar Pradesh: बांदा में दरिंदगी की सारे हदें पार, 11 साल की मासूम के साथ 80 साल के बुजुर्ग…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular