Friday, July 5, 2024
HomeCrime NewsShaista Parveen: माफिया की पत्नी शाईस्ता परवीन को प्रयागराज पुलिस ने...

Shaista Parveen: माफिया की पत्नी शाईस्ता परवीन को प्रयागराज पुलिस ने किया भगोड़ा घोषित, इनामी राशि बढ़ाने की भी तैयारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Shaista Parveen: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां लंबे समय से फरार चल रही माफिया डान अतीक अहमद की पत्नी शाईस्ता परवीन को प्रयागराज पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। प्रयागराज पुलिस ने बकायदा डुगडुगी बजाकर मुनादी करके इसका ऐलान किया है। इसके साथ ही प्रयागराज पुलिस ने शाईस्ता परवीन पर ईनाम राशि और बढ़ाने की बात कही है।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया में यह कार्रवाई की गई। शाइस्ता परवीन पर अभी तक 50 हजार रुपये का इनाम है। साथ ही प्रशासन ने शाईस्ता के ठिकाने को पहले ही बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है। अतीक अहमद की मौत के बाद से शाईस्ता परवीन की तलाश यूपी पुलिस को थी।

शाईस्ता परवीन पर इनाम बढ़ाने की भी तैयारी

बता दें, उमेश पाल हत्या कांड के बाद पुलिस ने शाईस्ता को काफी तलाश किया, लेकिन वो लगातार पुलिस को चकमा देती रही। पुलिस अब 82 की कार्यवाही के बाद शाईस्ता परवीन पर इनाम बढ़ाने की भी तैयारी करेगी । उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने अतीक की पत्नी शाईस्ता को भी आरोपी बनाया है। घटना के बाद से वो फरार है। पुलिस ने शाईस्ता पर 50 हज़ार का इनाम घोषित किया है। इसी कड़ी में आज कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने धारा 82 के तहत डुगडुगी पीट कर मुनादी कराई। जिस घर पर मुनादी कराई गई शाईस्ता उसी घर मे रहती थी और उमेश की हत्या के बाद सभी शूटरो ने इसी घर पर पनाह ली थी। पीडीए ने घटना के बाद इस घर पर बुलडोज़र चला उसको ज़मींदोज़ कर दिया था।

आज प्रयागराज पुलिस धारा 82 के तहत कार्यवाही की

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाईस्ता परवीन पर आज प्रयागराज पुलिस धारा 82 के तहत कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने जिस मकान में शाईस्ता रहती थी। पुलिस ने उस मकान पर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी करा कर शाईस्ता को फरार घोषित किया। और शाईस्ता पर मुकदमे और इनाम की जानकारी देकर लोगों को ये जानकारी दी की अतीक की पत्नी भगोड़ा घोषित है। इसलिए कोई उसको पनाह न दे। अगर ऐसा किसी ने किया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही होगी।

Also Read: Gyanvapi: ज्ञानवापी मामले में 1993 में की गई बैरिकेडिंग हटाने को लेकर कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र व राज्य…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular