होम / Uttarkashi के निर्माणाधीन टनल के टूटने से हादसा, अंदर फंसे 50-60 मजदूर

Uttarkashi के निर्माणाधीन टनल के टूटने से हादसा, अंदर फंसे 50-60 मजदूर

• LAST UPDATED : November 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार ब्राह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक नवयुगा कंपनी की निर्माणाधीन टनल टूट गई है। ये घटना शनिवार देर रात घटी है। टनल निर्माण किया जा रहा था। हादसे में अंदर दर्जनों मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गई।  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ। राहत की बात ये है कि निर्माणाधीन टनल के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं। उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर है।

सभी मजदूर सुरक्षित

मिली सुचना के अनुसार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें जल्द से जल्द निकालने की कोशिश की जा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन टीम एसडीआरएफ और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम एनडीआरएफ भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। जो बचाव प्रयासों में लगातार जुटे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि सुरंग को जल्द से जल्द खोलने की कोशिश की जा रही है।

लगातार हो रही टनल खोलने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार सभी को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन उन्हें जल्द से जल्द हटाने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीआरएफ राज्य आपदा प्रबंधन टीम और एनडीआरएफ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम भी घटनास्थल पर मौजूद थी। राहत कार्यों में शामिल एक व्यक्ति। अधिकारियों ने कहा कि वे सुरंग को जल्द से जल्द फिर से खोलने के लिए काम कर रहे हैं।

इतने मजदूरों के फसें होने की आशंका

रात में हुइ एंट्री के अनुसार सुरंग में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या लगभग 174 है, लेकिन इससे अधिक भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 5:30 बजे की है, लेकिन सूचना देर से पहुंची। सुरंग में फंसे कर्मचारियों और श्रमिकों की संख्या फिलहाल 30-35 होने का अनुमान है।

उत्तराखंड में पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना

इससे पहले उत्तराखंड में एक गंभीर हादसा हुआ था। जिसमें 20 से ज्यादा लोग सुरंग में फंस गए थे और उनकी जान चली गई थी। घटना को अब भयावह बताया गया है, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

 

ALSO READ: Tiger 3 Review: कैसी है सलमान की Tiger 3? जानिए फिल्म देखकर लोगों ने क्या कहा 

यूपी के इस गांव में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, करोड़ों के विकास कार्य का देंगे उपहार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox