India News UP (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav on Kannauj: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का सस्पेंस खत्म हो गया है। कल दोपहर 12 बजे कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अखिलेश यादव नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
इससे पहले सपा ने कन्नौज लोकसभा सीट से सैफई परिवार के सदस्य और राजद सुप्रीमो लालू यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था। लेकिन यूपी के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही थी कि अखिलेश यादव खुद इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः- Pallavi Patel: पल्लवी पटेल पर सस्पेंस, मां कृष्णा पटेल इस लोकसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
बता दें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav on Kannauj) ने इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कहा था कि नामांकन होने पर पता चलेगा, सवाल है कन्नौज की ऐतिहासिक जीत का। लोगों ने मन बना लिया है कि INDIA गठबंधन भविष्य बनकर आ रहा है और इस चुनाव में भाजपा इतिहास बन जाएगी। हालांकि, अब स्पष्ट हो गया है कि अखिलेश यादव ही कन्नौज से चुनाव लड़ेगे।
ये भी पढ़ेंः- दुनिया का ऐसा देश जहां जन्म लेना और मरना दोनों अपराध
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…