होम / Amethi : अमेठी में बन रहा स्मृति ईरानी का नया घर देखा क्या? गृह प्रवेश की तैयारियां तेज, देखें PHOTOS

Amethi : अमेठी में बन रहा स्मृति ईरानी का नया घर देखा क्या? गृह प्रवेश की तैयारियां तेज, देखें PHOTOS

• LAST UPDATED : February 1, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Amethi : उत्तर प्रदेश के अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नया घर बनकर तैयार है। अब इसके गृह प्रवेश की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्मृति ईरानी ने 2021 में अपना घर बनाने के लिए 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर घर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही स्मृति ईरानी इसमें रहना शुरू कर देंगी। इसे लेकर उनके समर्थकों और भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है। घर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

स्मृति ईरानी ने जनता से किया था वादा

Amethi

Amethi

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने जनता से वादा किया था कि वह जल्द ही जिले में अपना घर बनाएंगी। इसको लेकर उन्होंने गौरीगंज के मेदन मवई में जमीन खरीदी थी। इसके बाद उनके बेटे ने भूमि पूजन के साथ ही घर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जहां अब घर लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही इसका गृह प्रवेश भी हो जाएगा।

इसी महीने अपने नए घर में करने जा रही प्रवेश

Amethi

Amethi

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता से वादा किया था कि लोगों को अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वह अमेठी में ही अपना घर बनाएंगी और लोगों की समस्याएं सुनेंगी। जिसके बाद स्मृति ईरानी द्वारा घर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। वह इसी महीने अपने नए घर में प्रवेश करने जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी अपने नए घर अमेठी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। चुनावी रणनीति भी यहीं से तय होगी। चुनाव लड़ने के साथ-साथ वह यहां जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लिया था हिस्सा

Amethi

Amethi

मालूम हो कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री के घर पर कई कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। हाल ही में इस नए घर में ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें स्मृति ईरानी ने हिस्सा लिया था।

नए आवास के बारे में अमेठी के बीजेपी नेता अतुल विक्रम सिंह ने कहा कि सांसद का आवास बन चुका है। एक बार घर बन जाने के बाद लोगों को उनसे मिलने में आसानी होगी। दिल्ली जाने की जरूरत नहीं। केंद्रीय मंत्री ने जनता से किया वादा निभाया है। पहले लोगों को सांसद से मिलने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। लेकिन वे नहीं मिले।

वहीं, स्थानीय निवासी प्रवीण पांडे का कहना है कि अगर केंद्रीय मंत्री अमेठी में घर बनवा लें तो बहुत फायदा होगा। लोगों को समस्याओं के कारण दिल्ली नहीं भागना पड़ेगा। समाधान यहीं होगा। यह एक अच्छी पहल है।

ALSO READ: 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox