होम / Amethi News : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों को मौत, 18 लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

Amethi News : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों को मौत, 18 लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

• LAST UPDATED : August 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Amethi News : अमेठी (Amethi News) में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में 2 व्यक्ति की मौत गई। वही 18 लोग घायल हो गए। जिसमे से 8 लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के उतलेवा के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। जहाँ पिकअप सवार सभी लोग बनारस से लखनऊ जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

पिकप की स्पीड ड्राइवर के कण्ट्रोल के बाहर था। जिस वजह से दोनों में जोरदार तकर हुआ। इस घटना में दो युवको की जान चली गई। वही 18 लोग घायल हो गए। साथ ही 8 लोगों की हालत गंभीर बताई।

इस घटना की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर भेजा। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जहां पर डाक्टरों ने 2 लोगों को मृतक बताया। वहीं गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को रेफर किया गया। अन्य घायलों का सीएचसी जगदीशपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इसकी सुचना घायलों के परिजनों को दी।

Also Read – Unnao news : मिठाई की दुकानों व खोया मंडी में प्रशासन की छापेमारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox