टॉप न्यूज़

नीतीश कुमार ने ली 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, BJP के दो नेता बने डिप्टी सीएम और..

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar Politics : नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है।

नीतीश कुमार की नई सरकार में शपथ लेने वाले मंत्री

  • उपमुख्यमंत्री- सम्राट चौधरी (भाजपा)
  • उपमुख्यमंत्री- विजय सिन्हा (भाजपा)
  • मंत्री- डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)
  • मंत्री- विजेंद्र प्रसाद (जदयू)
  • मंत्री- श्रवण कुमार (जदयू)
  • मंत्री- विजय कुमार चौधरी (जदयू)
  • मंत्री- संतोष कुमार सुमन (हम)
  • मंत्री- सुमित सिंह (निर्दलीय)

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार और नई बिहार सरकार को बधाई दी

PM नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार और नई बिहार सरकार को बधाई दी है। PM ने कहा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई।

उन्होंने कहा कि विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और कई बड़े नेता शामिल रहे।

हम साथ : नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि हम साथ रहेंगे। 8 नेताओं ने आज मंत्री पद की शपथ ली और बाकी को जल्द ही शामिल किया जाएगा। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

ALSO READ:-

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago