होम / Bihar: छपरा में बवाल! दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी, इंटरनेट भी बंद

Bihar: छपरा में बवाल! दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी, इंटरनेट भी बंद

• LAST UPDATED : October 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज),Stone Pelting On Rga Statue Immersion Procession: बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना सामने आई है। शुक्रवार की सुबह नई बाजार में हुए पथराव की घटना के कारण कुछ लोगों के घायल होने की घटना सामने आई है। ऐसे में 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। घटना स्थल पर पर्याप्त बल और दंडाधिकारी कैंप कर रहे हैं। वहीं अफवाहों पर रेक के लिए सदर अनुमंडल में 02 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद करने का निर्देश दिया गया है। बता दे कि विधि-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।

जिला पुलिस एक्स के माध्यम से साझा की जानकारी

जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि, “दिनांक 27.10.2023 को सुबह करीब 5:00 बजे भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार के सामने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूसों द्वारा जोर से डीजे बजाया गया एवं इसके विरोध में असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। प्रशासन और पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। इस संबंध में वीडियोग्राफी से असामाजिक तत्वों की पहचान कर कांड दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।”

ये भी पढ़ें:-

शरद पूर्णिमा पर बांकेबिहारी मंदिर खुलने के समय में हुआ बदलाव, जानें कब तक खुले रहेंगे पट 

भूमि विवाद में चाचा ने भतीजा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox