Monday, May 20, 2024
HomeCrime Newsभूमि विवाद में चाचा ने भतीजा को गोली मारकर उतारा मौत के...

भूमि विवाद में चाचा ने भतीजा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Land Dispute: ख़बर यूपी के बलिया में दुबहड़ थाना अंतर्गत शिवपुर दियर (बयासी) गांव में भूमि विवाद को लेकर चाचा ने भतीजा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। युवक की सिर में गोली लगने उसकी मौत हो गई हैं। परिजनों का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर पिछले 6 महीने विवाद चल रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत किया गया है। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने टीम गठित कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। SP ने बताया कि भूमि बंटवारे एवं छोटी-छोटी बातों लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान झगड़ा हुआ और  गोली लगने से युवक की मौत हो गई है।

2 महीने पहले करवाई थी शिकायत दर्ज

मृतक के परिजनों ने गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले 6 माह से जमीनी विवाद है। इस विवाद में जान माल की हानि होने की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगभग 2 माह पूर्व शिकायती पत्र भेज गया है। लेकिन दुबहड़ थाना के थानेदार साहब ने समझौता करा दिया नतीजन आज दरवाजे पर दबंगो द्वारा घात लगा कर ताबड़ तोड़ हमारे दरवाज़े पर फायरिंग किया गया। इस घटना में 25 वर्षीय विक्रम सिंह के सर में गोली मार दिया गया।

लंबे समय से चल रहा है विवाद

पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने बताया कि ये लोग पाटीदार हैं। भूमि बटवारे एवं छोटी-छोटी बात को लेकर काफी समय से विवाद है। उसी को लेकर शाम झगड़ा हुआ है। जिसमे युवक की गोली लग गई है। उपचार के लिए वाराणसी जा रहा था। तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई है। परिजनों के द्वारा तहरीर दी जा रही है। तहरीर के आधार कार्यवाही किया जाएगा। तबतक प्रथम दृष्टि जो संदेही है। उनके लिए दबिश दी जा रही है। जिसमे टीम बनाई है। जिसमे CO सिटी, ASP एवं स्वयं मैं हूँ। इस घटना में जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

ALSO READ: 

इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ख्याल 

गहरी खाई में गिरी आदि कैलाश से लौट रही कार, हादसे में 6 लोगों की मौत 

रावण दहन पर नहीं चला Kangana से तीर, फैंस ने लगाई क्लास, Video Viral

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular