Saturday, May 18, 2024
HomeCrime Newsफेमस Youtuber एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, जानें...

फेमस Youtuber एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, जानें क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एल्विश यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एल्विश यादव से फोन पर एक व्यक्ति ने एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। वहीं गुडगांव पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

25 नवंबर को यह मामला पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था। एल्विश यादव ने बताया कि उन्हें एक अनजान मोबाइल नंबर से एक करोड़ रुपए की रंगदारी के लिए फोन आया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एल्विश यादव को गांव वीजरवाद के पास एक फोन के माध्यम से एक करोड़ रुपए की डिमांड रखी गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच को जोरों से शुरू कर दिया है।

एल्विश का यूट्यूब चैनल

एल्विश के यूट्यूब चैनल के बारे में बताया तो उनके चैनल पर उनका नाम Elvish yadav ही है। जिस पर 14.5 मिलियन फॉलोअर्स है। इस पर वह शॉर्ट फिल्म का कंटेंट डालते हैं। वहीं दूसरे चैनल Elvish yadav Vlog है उसे पर 4.75 मिलियन फॉलोअर्स है इस यूट्यूब चैनल पर एल्विश अपनी रोज की जिंदगी को फैंस के साथ शेयर करते हैं। इसके अलावा बता दे की एल्विश कपड़ों के ब्रांड systumm_clothing के भी मालिक है।

ALSO READ: 

इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ख्याल 

गहरी खाई में गिरी आदि कैलाश से लौट रही कार, हादसे में 6 लोगों की मौत 

रावण दहन पर नहीं चला Kangana से तीर, फैंस ने लगाई क्लास, Video Viral

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular