होम / Budaun : बच्चों की हत्या का खोलेगा राज, पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद!

Budaun : बच्चों की हत्या का खोलेगा राज, पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद!

• LAST UPDATED : March 21, 2024
India News UP (इंडिया न्यूज़),Budaun : यूपी के बदायूं में हुई दिल दहालने वाली घटना को अंजाम देने वाले दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। सामने आई जानकारी के अनुसार, उसे बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी जावेद पर था 25 हजार का इनाम घोषित

बता दें, इससे पहले पुलिस ने जावेद और साजिद दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया था। बुधवार देर शाम पुलिस ने जावेद की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसएसपी प्रियदर्शी ने बताया कि जावेद की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और 5 टीमें बदायूं और उसके आसपास उसकी तलाश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:- Mental Health: हंसना है मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए रामबाण, जानिए कैसे

जानें पूरा मामला?

दरअसल, प्रदेश के Budaun जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार (20 मार्च) देर शाम दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया।
इस मामले में पुलिस ने घटना के एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा, मंगलवार देर शाम साजिद नाम का शख्स अपनी दुकान के सामने वाले विनोद सिंह के घर में घुस गया। आरोपी ने विनोद के घर में घुसकर उनके तीनों बेटों आयुष, पीयूष और अहान उर्फ हनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आयुष (12) और अहान उर्फ हनी ( 8) की मौत हो गई जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन उसकी जान बच गयी।

ये भी पढ़ें:- Mental Health: हंसना है मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए रामबाण, जानिए कैसे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox