Chhath puja: छठी मैया को बेहद पसंद है ये प्रसाद, आप भी बनाना मत भूलना

India News (इंडिया न्यूज़),Chhath puja 2023: छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए नारियल अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इस समय मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सर्दी-जुखाम से बचाने के लिए नारियल का प्रयोग किया जाता है। इसे प्रसाद रूप लोगों में बांटने से सभी की सेहत में सुधार होता है।

ठेकुआ

मान्यता है कि छठ व्रत संतान प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं और छठी मैया की उपासना करती हैं। इस दिन छठी मैया को कई प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। इसमें ठेकुए का प्रसाद सबसे प्रमुख होता है। गुड़ और आटे के मिश्रण से ये तैयार किए जाते हैं। कहा जाता है कि ठेकुए के बिना ये पूजा अधूरी मानी जाती है।

केले का भोग

छठ पूजा के दौरान भोग में केले का भी विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि मैया को पूजा के दौरान पूरा गुच्छा अर्पित किया जाता है। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटकर खुद ग्रहण किया जाता है। मान्यता है कि केले का भोग लगाने से छठ मैया प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

चावल के लड्डू

कहते हैं कि छठ मैया को प्रसाद में चावल के लड्डू बेहद पसंद है। इन्हें विशेष रूप से चावल से तैयार किया जाता है। छठ के समय ही धान की नई फसल कटती है। ऐसे में सूर्य देव को पहले नई फसल अर्पित की जाती है। इसलिए भोग में चावल के लड्डू का भोग लगाया जाता है।

गन्ना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छठ पूजा में छठी मैया के भोग के लिए गन्ना भी जरूरी है। अर्घ्य देते वक्त पूजन सामग्री में गन्ना रखना जरूरी माना गया है। माना जाता है कि इसके बिना पूजा अधूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा से ही फसल होती है। इसलिए पूजा में सबसे पहले सूर्य देव को नई फसल का प्रसाद अर्पित किया जाता है। फसल में इस समय गन्ना ही तैयार होता है, इसलिए मां को पूजा में गन्ना अर्पित किया जाता है और प्रसाद के रूप में लोगों में बांटा जाता है।

डाभ नींबू

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छठी मैय्या की पूजा में विशेष फल डाभ नींबू का भी इस्तेमाल किया जाता है। ये देखने में बाहर से पीला और अंदर से रसीला होता है। स्वास्थ्य के लिहाज से ये नींबू वरदान से कम नहीं है। यह कई रोगों से दूर रखता है। ऐसे में कहा जाता है कि ये प्रसाद के रूप में लोगों को जरूर बांटना चाहिए।

ALSO READ: Tiger 3 Review: कैसी है सलमान की Tiger 3? जानिए फिल्म देखकर लोगों ने क्या कहा 

यूपी के इस गांव में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, करोड़ों के विकास कार्य का देंगे उपहार

 

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago