Dehradun News : Chief Minister Dhami gave gifts to women before Rakshabandhan, launched "Strong Bahna Utsav Yojana"
India News (इंडिया न्यूज़) Dehradun News देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। सीएम ने समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है।
इस कार्यक्रम का संचालन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग करेगा। प्रदेश के स्वयं सहायता समूह के लिए शुरुआत की गई इस योजना से उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उत्पाद बना रही है। सरकार की स्पेल का स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया है।
साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सचिवालय में अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए। जिनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी ने निरीक्षण भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी ने महिलाओं द्वारा बनाए गए कुछ उत्पादों को भी खरीदा। इस दौरान मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राखी भी बांधा।
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…