होम / Eid al-Fitr Makkah: रमजान में मक्का की मस्जिद की छत से कूदा शख्स

Eid al-Fitr Makkah: रमजान में मक्का की मस्जिद की छत से कूदा शख्स

• LAST UPDATED : April 9, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Eid al-Fitr Makkah: मक्का में मस्जिद-ए-हराम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खलीजा टाइम्स के अनुसार एक शख्स ने मस्जिद-ए-राम की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी है। 9 अप्रैल की सुबह मक्का क्षेत्र के सुरक्षा प्राधिकरण ने जानकारी दी कि मक्का में मस्जिद-ए-हराम की ऊपरी मंजिल से एक व्यक्ति ने छलांग लगा ली है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

इस मामले की जांच गैंड मस्जिद की सुरक्षा टीम कर रही है। हालांकि सुरक्षा की टीम ने छलांग लगाने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया है। मस्जिद प्राधिकरण ने घटना के बारे में विशेष जानकारी दिए बना कहा, जो भी आवश्यक प्रक्रिया है वो पूरी कर ली गई है। खलिजा टाइम के अनुसार, साल 2017 में भी एक साऊदी के निवासी ने काबा मस्जिद के बीचों-बीच स्थित एक पत्थर पर चढ़कर खुद को आग लगाने की कोशिश की थी। उस समय सुरक्षा अधिकारियों ने सऊदी निवासी की जान बचा ली थी।

Also Read- UP News: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर हादसा! ट्रक और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत

पहले भी लोग कर चुके हैं आत्महत्या

इस घटना के अलावा भी साल 2018 में भी आत्महत्या से जुड़ी तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई थी। जून के शुरुआत में एक व्यक्ति ने मस्जिद के छत से कूदकर जान गवा दी थी। वहीं 2018 में ही अगस्त महीने में एक अरब निवासी व्यक्ति ने गैंड मस्जिद से कूदकर अपनी जान दे दी थी. अब इस व्यक्ति के कूदने का एक नया मामला सामने आया है। कूदने वाले व्यक्ति का कोई जानकारी अभी तक सुरक्षा अधिकारियों ने नहीं दी है।

Also Read- UP Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत पहुंचे PM मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, नाराज नेताओं ने भी भरी हुंकार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox