Sunday, May 19, 2024
HomeAccident NewsUP News: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर हादसा! ट्रक और बस की टक्कर, 3...

UP News: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर हादसा! ट्रक और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, सभी घायलों को प्रथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है। घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल

सूचना के मुताबिक, प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर कुंडा के हथिगवां के फूलमती के पास ट्रक से टकराकर विंध्याचल जा रही भक्तों की बस पलट गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। ये घटना रात करीब 1 बजे की है।

3 लोगों की मौत

इस हादसे में सभी यात्रियों की चीख की पुकार मच गई। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घयलों को बस से निकालकर सभी को कुंडा सीएचसी ले आए। इसमें से 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इस घटना में घायल 10 लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- UP Politics: प्रशात किशोर ने बताया क्यों हारे अखिलेश यादव दो-दो चुनाव, बताई ये वजह

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular