होम / Hindi Day 2023 Special : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी ‘हिंदी दिवस’ की बधाई, ट्वीट कर लिखा – “भाषा नहीं संस्कृति देती….

Hindi Day 2023 Special : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी ‘हिंदी दिवस’ की बधाई, ट्वीट कर लिखा – “भाषा नहीं संस्कृति देती….

• LAST UPDATED : September 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Hindi Day 2023 Special लखनऊ : हिंदी भाषा के उत्थान और विकास के लिए 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी हैं।

इस खास मौके पर सीएम योगी ने कहा है कि वह इसके विकास के लिए बोलचाल की भाषा में हिंदी का यथासंभव प्रयोग करने का संकल्प लेंगे।

दरअसल, हिंदी दिवस के खास मौके पर मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट के जरिए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उनका कहना है कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि हमारे संस्कार और जीवन मूल्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता की भावना भी है। उन्होंने हिंदी भाषा को विकसित करने और इसे विश्व स्तर पर मशहूर करने का संकल्प लेने की बात कही है।

विश्व ग्राम की भाषा बनाने के लिए कृतसंकल्प हों

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि एक संपूर्ण संस्कृति है जो हमें हमारे जीवन मूल्यों, संस्कारों और राष्ट्रीय एकता का बोध कराती है। प्रदेशवासियों एवं हिन्दी प्रेमियों को ‘हिन्दी दिवस’ की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

आइए हम इसे विकसित कर विश्व ग्राम की भाषा बनाने के लिए कृतसंकल्प हों। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की जिसके जरिए उन्होंने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी.

जानें हिंदी कब बनी थी राजभाषा

आपको बता दें कि 14 सितंबर 1949 यानी आज ही के दिन हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा मिला था। जिसके बाद से ही हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

जानकारी के मुताबिक, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा बनाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया था. 26 जनवरी 1950 को जब संविधान लागू हुआ तो हिंदी सहित 14 भाषाओं को आठवीं सूची में रखा गया। जिसके बाद 26 जनवरी 1965 को हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा बनाया गया।

Also Read – Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव की तैयारियां परखने 20 सितंबर को कानपुर आएगी EC की टीम, जानें समीक्षा…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox