इन 5 राशियों के लिए शुभ है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, पैसों की होगी बरसात

India News (इंडिया न्यूज़),Lunar Eclipse 2023: देश भर में 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है। ये चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। बता दें कि ये चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा और पूरे भारत में नजर भी आएगा। जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर शनिवार के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण देर रात 1 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण में इन पांच राशियों पर होगा खास प्रभाव।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण मंगलकारी सिद्ध होगा। वृषभ राशि के लोगो कार्यस्थल पर चल रही समस्याओं का समाधान होगा। भवन, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यापार और नौकरी में तरक्की होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि

बता दें कि, सिंह राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण बेहद शुभ है। क्योंकि चंद्र ग्रहण पर बनने वाले शुभ योगों से आपके जीवन में तरक्की होगी। नौकरी में ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है। आर्थिक लाभ होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।  धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगो को अपने काम में सफलता मिलेगी। अपने शत्रुओं से बचकर रहना होगा। इस राशि के छात्रों को विदेश में पढ़ने का अवसर मिल सकता है। काम में आर्थिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अचानक धन लाभ का योग है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ माना जा रहा है। ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक असर होगा। नौकरी में लाभ और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। फिजूलखर्ची पर रोक लगेगा और धन में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें:-

शरद पूर्णिमा पर बांकेबिहारी मंदिर खुलने के समय में हुआ बदलाव, जानें कब तक खुले रहेंगे पट 

भूमि विवाद में चाचा ने भतीजा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago