होम / UP: सपा विधायक के खिलाफ FIR कराने वाली महिला के नातिन गायब, अपहरण की आशंका

UP: सपा विधायक के खिलाफ FIR कराने वाली महिला के नातिन गायब, अपहरण की आशंका

• LAST UPDATED : April 6, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP: उत्तर प्रदेश के कानपुर के सीसामऊ इलाके के सपा के विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला नजीर फातिमा की नाबालिग नातिन गायब हो चुकी है। युवती गुरुवार को लापता हुई है जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लड़की के अपहरण के बाद मचा हड़कंप

इस घटना के बाद  परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता ने इस मामले में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के अपहरण का केस दर्ज कर लिया हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला इसलिए और गंभीर हो जाता है कि नाबालिग बच्ची, सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली नजीर फातिमा की नातिन है.

Also Read- Surya Grahan 2024: 54 साल बाद लग रहा ये खास सूर्य ग्रहण, जानिए भारत पर क्या होगा असर

क्या है पूरा मामला?

फातिमा के नाबालिग नातिन के गायब होने पर, उसने आरोप लगाया कि 7 नवंबर 2022 की रात परिवार में शादी समारोह था। उसी समय इमरान सोलंकी और उसके भाई ने अपने साथियों से साथ मिलकर उसके घर में आग लगा दी। उसके पीछे उसका मंसा उनका जमीन कब्जा करना था। फातिमा इसकी रिपोर्ट पुलिस को लिखवाई  थी, जिसके बाद से इमरान सोलंकी पिछले डेढ़ साल यूपी के महाराजगंज के जेल में बंद है।

Also Read- Mukhtar Ansari: सपा के इस नेता ने लगवाए मुख्तार अंसारी के हमदर्दी में पोस्टर, कही ये बात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox