होम / Geyser Gas Leak: गीजर बना मौत का कारण! बाथरूम में नहाने के दौरान गैस हुई लीक और फिर..

Geyser Gas Leak: गीजर बना मौत का कारण! बाथरूम में नहाने के दौरान गैस हुई लीक और फिर..

• LAST UPDATED : January 16, 2024

India News(इंडिया न्यूज),Geyser Gas Leak: उत्तर प्रदेश के बदायूं में से दुखद घटना सामने आई है। यहां 11वीं क्लास की एक छात्रा नहाने के लिए बाथरूम में गई। इसी दौरान गीजर का गैस लीक होने से उसका दम घुट गया। जब वे काफी देर के बाद भी बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला। जल्दबाजी में उसे पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये घटना बदायूं के बिसौली कस्बे में रविवार दोपहर की है।

गीजर का गैस लीक होने से हुई दुर्घटना

इस पूरी घटना पर परिजनों ने बताया की मृत छात्रा मेघा शर्मा के पिता अरुण शर्मा की पहले ही निधन हो चुका है। वे खुद बरेली के मानस्थली स्कूल में पढ़ाई करती है। जिसमें उसका छोटा भाई भी कक्षा नौ में पढ़ता है। सर्दी की छुट्टियां पड़ने की वजह से दोनों भाई बहन 30 दिसंबर को बिसौली आ गए थे। इस क्रम में रविवार को दोपहर मेघा नहाने के लिए बाथरूम में घुसी और गीजर ऑन कर लिया। अचानक गीजर से गैस लीक होने के कारण मेघा का बाथरूम के अंदर ही दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।

दो घंटे तक लड़की नहीं आई बाहर (Geyser Gas Leak)

जब लड़की दो घंटे तक बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ। जिसके बाद नौकरानी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो परिजन घबरा गए और उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। बाथरूम के अंदर मेघा अचेत पड़ी थी। जल्दबाजी में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ:

Mayawati Birthday Special: आज बसपा सुप्रीमो मायावती का 68वां जन्मदिन, गठबंधन पर कर सकती हैं बड़ी घोषणा 

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे की वजह से आपस में टकराईं दो बसें  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox