Friday, July 5, 2024
HomeLive UpdateHaldwani: जुमे की नमाज से पहले प्रशासन सतर्क, हल्द्वानी हिंसा पर क्या...

Haldwani: जुमे की नमाज से पहले प्रशासन सतर्क, हल्द्वानी हिंसा पर क्या बोले सीएम धामी

- Advertisement -
India News (इंडिया न्यूज़),Haldwani: हल्द्वानी में बीते दिन बड़ी हिंसा देखने को मिली है। हल्द्वानी के वनभूलपुरा के मलिक के बगीचे में बनी अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने के लिए गए प्रशासन और पुलिस पर धर्म विशेष समुदाय ने हमला कर दिया। इस हमले में 2 बदमाशों की मौत हो गई और 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल है।  इस घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत एक्शन लेते हुए।

3 : 10 AM, 9 FEB 2024

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

2 : 10 AM, 9 FEB 2024

अलर्ट मोड पर हरिद्वार

हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आज शुक्रवार की नमाज भी है। सभी पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कोई अप्रिय घटना न घटे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने अतिरिक्त पुलिस बल मांगा है और कई संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हम किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संवेदनशील इलाकों में खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।

2 : 00 AM, 9 FEB 2024

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दी खास जानकारी

1 : 57 AM, 9 FEB 2024

जुमे की नमाज से पहले प्रशासन अलर्ट

हलद्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हुई हिंसा के बाद पूरे उत्तराखंड में उबाल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दंगाइयों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार में भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है।

जुमे की नमाज के मद्देनजर जहां पुलिस सतर्कता बरत रही है, वहीं हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसपी ने उत्तर प्रदेश से लगी उत्तराखंड की सीमा समेत संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।


1 : 56 AM, 9 FEB 2024

मुख्य सचिव राधा ने कहा

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, ”हमने यहां बैठक की और स्थिति का पूरा निरीक्षण किया। सरकार का भी मानना है कि शांति बहाल की जाएगी और देश का कानून लागू किया जाएगा। “हल्द्वानी में हालात जल्द से जल्द सुधरेंगे और सामान्य हो जाएंगे। मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि कोई भी अफवाह न फैलाएं और शांति बनाए रखें।”


1 : 24 AM, 9 FEB 2024

हलद्वानी के बनभूलपुरा इलाके में भड़की हिंसा पर डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा, ‘मैंने मुख्य सचिव, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ इलाके की स्थिति का जायजा लिया और घटनाओं के क्रम को समझने के लिए बैठक की। इसके बाद हम घायलों से मिलने अस्पताल गये। जिला प्रशासन से मिले फीडबैक के बाद हमारी दो प्राथमिकताएं हैं- 24 घंटे के अंदर हलद्वानी शहर में सामान्य स्थिति बहाल करना और दूसरा, सभी उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना।

1 : 20 AM, 9 FEB 2024

डीजीपी ने हल्द्वानी पर दिया बयान

1 : 15 AM, 9 FEB 2024

हल्द्वानी में 4 गिरफ्तार, 50 लोग घायल

बनभूलपुरा में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 3 गंभीर रूप से घायल हैं। 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई लोगों से पूछताछ जारी है।


1 : 07 AM, 9 FEB 2024

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह जानकारी दी

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, ”हम पहले पूरी स्थिति का गहराई से अध्ययन करेंगे और फिर देखेंगे कि इसके कानूनी बिंदु क्या हैं। ” अगर सरकार के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी तो जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। हम स्थिति को समझेंगे। हम पूरी स्टडी के बाद मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देंगे। । । दंगा करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

12 : 57 AM, 9 FEB 2024

रामनगर शहर में फ्लैग मार्च

हलद्वानी में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर रामनगर शहर में फ्लैग मार्च किया। परगना क्षेत्र में धारा 144 लागू है। धारा 144 का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की कोशिश की जा रही है।


12 : 09 AM, 9 FEB 2024
घटना से जुड़े लोगों पर प्रशासनिक कार्रवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही घटना के बाद हलद्वानी (Haldwani) में इंटरनेट सेवा बंद है, और पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट मोड पर है।

12 : 07 AM, 9 FEB 2024

अधिकारियों ने मार्च किया

हलद्वानी में उपद्रव और हिंसा के बाद कानपुर में भी पुलिस अलर्ट पर है। शुक्रवार की नमाज के दौरान सड़कों पर पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं। सभी डीसीपी और एसीपी अपने-अपने जोन और एरिया में पैदल मार्च कर रहे हैं। सोशल मीडिया समेत पूरे शहर पर पुलिस की पैनी नजर है।

12 : 06 AM, 9 FEB 2024

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी अहम जानकारी

हलद्वानी हिंसा के बाद यूपी में सुरक्षा व्यवस्था पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “सब कुछ ठीक है, कहीं कोई समस्या नहीं है। हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं।”


12 : 04 AM, 9 FEB 2024

उत्तराखंड सरकार के अधिकारी पहुंचे हल्द्वानी

बनभूलपुरा में हिंसा के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान हालात का जायजा लेने के लिए हल्द्वानी पहुंचे।


12 : 00 AM, 9 FEB 2024

कानपुर में भी अलर्ट

यूपी डीजीपी के आदेश के अनुपालन में कानपुर में भी अलर्ट है। शुक्रवार की नमाज के लिए पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर हैं। सभी डीसीपी और एसीपी अपने-अपने जोन और एरिया में पैदल मार्च कर रहे हैं। सोशल मीडिया समेत पूरे शहर पर पुलिस की पैनी नजर है।


10:44 AM, 9 FEB 2024

शांति-सौहार्द बनाने की अपील  

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, “हमेशा से शांत और आगे बढ़ती हुई हल्द्वानी आज अगर उबाल रहा है, तो ये चिंता का विषय है। हल्द्वानी हम सबका अभिमान है, हमारी शान है, उत्तराखंड की शान है, हमारी कॉमर्शियल कैपिटल है। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करना चाहूंगा कि शांति-सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें और शांति लाएं। किसी तरह की उत्तेजक गतिविधि से हर व्यक्ति परहेज करें। प्रशासन भी और जनता भी शांति की तरफ आगे बढे।


10:32 AM, 9 FEB 2024

हरीश रावत की प्रतिक्रिया आई सामने 

हल्द्वानी में हुई हिंसा की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ट नेता हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्‍होंने कहा कि हल्द्वानी के हालात से हम सभी चिंतित हैं। हल्द्वानी का इतिहास प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का रहा है।


10:30 AM, 9 FEB 2024

CM धामी ने की समीक्षा बैठक 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा दंगाइयों और उपद्रवियों के विरुद्ध करेंगे कठोरतम कार्रवाई हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आगजनी पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है, सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। हल्द्वानी की सम्मानित जनता से अनुरोध है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।


10:28 AM, 9 FEB 2024

नगर निगम की टीम पर हुआ हमला 

हमने विध्वंस अभियान जारी रखने का फैसला किया क्योंकि संपत्तियों पर कोई रोक नहीं थी… विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है और इसलिए यहां भी ऐसा किया गया… हमारी टीमें और संसाधन चले गए और कोई नहीं था उकसाया या नुकसान पहुंचाया… जान-माल को नुकसान पहुंचाने के लिए (पुलिस और प्रशासन द्वारा) कोई कार्रवाई नहीं की गई… विध्वंस अभियान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ… पूरी प्रक्रिया ठीक से होने के बावजूद, आधे घंटे के भीतर एक बड़ी भीड़ ने हमारी नगर निगम सहयोग टीम पर हमला किया…”


10:04 AM, 9 FEB 2024

अब तक 2 लोगों की मौत 

इस हिंसा के बाद डीएम का बयान आया है उन्होंने बताया कि अभी तक आधिकारिक जानकारी के मुताबिक दो लोगों की मौत हुई है। भीड़ ने पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है…यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह (घटना) सांप्रदायिक नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इसे सांप्रदायिक या संवेदनशील न बनाएं। किसी विशेष समुदाय ने जवाबी कार्रवाई नहीं की…यह राज्य मशीनरी, राज्य सरकार और कानून व्यवस्था की स्थिति को चुनौती देने का एक प्रयास था।

 

9:05 AM, 9 FEB 2024

हल्द्वानी के हिंसा प्रभावित इलाके के कई हिस्सों में प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। कल अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा भड़क उठी। जिलाधिकारी के आदेश पर बनभूलपुरा में कर्फ्यू लागू कर दिया गया।

संवेदनशील इलाकों पर निगरानी

उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। सभी थानेदारों को संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है और आम जनता से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

CM धामी ले रहे पल-पल का अपडेट

हल्द्वानी की घटना के बाद ग्रामीण इलाकों में ज्यादा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी अधिकारी सड़कों पर हर गतिविधि पर नजर बनाये हुए हैं। सीएम पुष्कर धामी भी पूरे मामले पर अधिकारियों से पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस और प्रशासन के अलावा घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular