Friday, July 5, 2024
HomeHealth TipsSummer Drink : गर्मियों में आपको भी हो जाती है पेट से...

Summer Drink : गर्मियों में आपको भी हो जाती है पेट से जुड़ी समस्या, तो ट्राई करें ये डाइजेस्टिव ड्रिंक

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ )Summer Drink : गर्मी आते ही लोगों में पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं पेट में अपच, गैस और सिरदर्द जैसी कई दिक्कतें, गर्मी में हो सकती हैं। इस समय ज्यादातर लोगों को पेट में गर्मी हो जाती है।

इसकी एक वजह ये भी है कि गर्मी के मौसम मे हम जो भी डाइट लेते हैं, उसे पचाने में हमारे शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, साथ ही पेट को ठंडक देने वाली चीजों को अपने खाने का हिस्सा बनाना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी समर ड्रिंक, जिसकी मदद से आप बहुत आसानी से गर्मियों में होने वाली पेट संबधी दिक्कतों से निजात पा सकते हैं।

खबर में खासः-

  • गर्मियों में होने वाली पेट संबधी दिक्कतों से मिलेगी राहत
  • डाइजेस्टिव ड्रिंक की साम्रगी
  • डाइजेस्टिव ड्रिंक की विधि

डाइजेस्टिव ड्रिंक की साम्रगी

200 मि.ली- नारियल पानी

1/4 टीस्पून इलायची पाउडर

1 टीस्पून बेसिल सीड्स (भीगे हुए)

1/2 टीस्पून गुलकंद

डाइजेस्टिव ड्रिंक की विधि

सभी चीजों को नारियल पानी में मिलाएं।

इसे चम्मच से चलाएं।

आपकी समर डाइजेस्टिव ड्रिंक तैयार है।

नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन को सुधारता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है, इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे पीने से वजन कम करने भी मदद मिलती है। नारियल पानी हमारे इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है और दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा है।

Also Read: Aligarh News: अब वक्त आ गया है, बहुत जल्द AMU से जिन्ना की तस्वीर भी हटेगी- बीजेपी सांसद

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular