Tuesday, May 14, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSwami Prasad Maurya: प्रमोद कृष्णम का स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान...

Swami Prasad Maurya: प्रमोद कृष्णम का स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर पलटवार, बोले- इलाज की सख्त जरुरत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Swami Prasad Maurya: समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मौर्य के बयान का विरोध करते हुए कहा कि “स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गया है। इलाज की सख्त जरुरत है। मैं योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध करुंगा की उनके बोलने पर पाबंदी लगाएं।”

माता लक्ष्मी का किया था अपमान

बता दें स्‍वामी प्रसाद मौर्य अक्सर चर्चे में रहते हैं। पहले भगवान श्रीराम और अब माता लक्ष्मी पर विवादित बयान के कारण चर्चे मे हैं। द‍िवाली के मौके पर स्वामी प्रसाद ने माता लक्ष्मी का अपमान करते हुए अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए तस्वीरें सोशळ मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिसके बाद से विवाद में घिर गए।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था? 

मौर्या ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है। चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ। तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें। जो सही मायने में देवी है। क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।”

ALSO READ: Tiger 3 Review: कैसी है सलमान की Tiger 3? जानिए फिल्म देखकर लोगों ने क्या कहा 

यूपी के इस गांव में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, करोड़ों के विकास कार्य का देंगे उपहार

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular