Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSyana Violence: BJP ने स्याना हिंसा के आरोपी को बनाया मंडल अध्यक्ष,...

Syana Violence: BJP ने स्याना हिंसा के आरोपी को बनाया मंडल अध्यक्ष, पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या से है लिंक

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),UP News: पश्चिमी यूपी के स्याना में वर्ष 2018 के दौरान हुई हिंसा के आरोपी को भाजपा ने बीबी नगर मंडल का अध्यक्ष बना दिया है। पिछले सप्ताह बीजेपी ने 31 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी। उन नामों में से एक सचिन अहलावत का भी नाम था जिन्हें बीबी नगर का मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई थी। स्याना हिंसा में यूपी पुलिस के जाबाज इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

सचिन अहलावत पर ये आरोप 

स्याना विधानसभा इलाके के बीबी नगर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। सचिन अहलावत स्याना हिंसा में आरोपी है। स्याना हिंसा में सचिन अहलावत जेल भेज दिया गया था। स्याना हिंसा के आरोपी सचिन अहलावत को मंडल अध्यक्ष बनाने पर भाजपा की अब जमकर किरकिरी हो रही है। अभी सचिन अहलावत जमानत पर जेल से बाहर आए हुए है। सचिन अहलावत पर दंगा करने और पब्लिक सर्वेंट को उसका काम से रोकना शामिल है।

ALSO READ:

Ram Mandir: श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक कितने करोड़ का मिला दान, भारत में किसने दिया सबसे ज्यादा चंदा? 

Uttarakhand Accident: ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा! रेंजर सहित चार वन कर्मियों की मौके पर मौत

Agra News: नोटों से भरा SBI ATM को उखाड़ ले गए चोर! मामले की जांच में जुटी पुलिस

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular