Wednesday, July 3, 2024
HomeLatest NewsCM योगी को गोली मारने की धमकी, राम मंदिर का जिक्र, जानिए...

CM योगी को गोली मारने की धमकी, राम मंदिर का जिक्र, जानिए पूरा मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), CM Yogi : सोशल मीडिया पर CM योगी को गोली मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने एक्सन देते हुए, तुरंत कार्रवाई करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

CM Yogi को धमकी देने के साथ-साथ राम मंदिर का भी जिक्र

एक युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की है। रील के वायरल होने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी CM Yogi को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। तब भी पुलिस ने धमकी देने वालों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकि इस बार सीएम योगी को धमकी देने के साथ-साथ राम मंदिर का भी जिक्र किया गया है।

लालगंज थाना क्षेत्र के महदेवा चौकी प्रभारी अवनीश सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी विजय यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो रील शेयर किया है। वायरल हो रहे करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो रील में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए ‘बाबा’ (अप्रत्यक्ष रूप से सीएम) को गोली मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा जाति विशेष का भी जिक्र किया गया है। इससे एक वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हो रही हैं।

Also Read:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular