Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsTokyo: टोक्यो हवाईअड्डे पर उतरते समय जापान के विमान में लगी भीषण...

Tokyo: टोक्यो हवाईअड्डे पर उतरते समय जापान के विमान में लगी भीषण आग, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Tokyo: देश के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की ओर से एक वीडियो सामने आई है। जिसमे दिखाया जा रहा है कि टोक्यो हवाईअड्डे पर उतरते समय जापान के विमान में भीषण आग लग गई। जिसके बाद से ही वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। देश के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के अनुसार मंगलवार को जापान के टोक्यो हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर एक विमान में भयंकर आग लग गई। विमान की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग लगने का कारण तटरक्षक विमान से टकराना बताया जा रहा है। एनएचके ने जानकारी दी है कि, विमान को किसी अन्य विमान, ने टक्कर मारी है। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल जापान के तटरक्षक बल विमान में आग कैसे लगी इसका कारण पता लगाने में जुटे हुए है।

जापान एयरलाइंस के प्रवक्ता का कहना है कि विमान होक्काइडो के शिन-चिटोस हवाई अड्डे से होकर गुजर रहा था। और इसमें 300 से अधिक सवार थे। गनिमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित है। बताते चले कि इस विमान में करीब 367 यात्री थे। यदीं समय रहते यात्रियों को बाहर नहीं निकाला जाता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए है। और आग किस कारण लगी इसके बारें में जांच पड़ताल जारी है।

Read Also: Lucknow News : आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक हृदयनाथ सिंह का हुआ निधन, सीएम योगी ने जताया खेद

SHARE
Poonam Rajput
Poonam Rajput
Hello, everyone, thank you for this opportunity to introduce myself. I am Poonam Rajput, and I graduated in journalism and Mass Communication from GJU , Haryana. At present, I am interning as a content writer with India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular