होम / Badaun: बदायूं कांड में कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानिए पूरी अपडेट

Badaun: बदायूं कांड में कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानिए पूरी अपडेट

• LAST UPDATED : March 22, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Badaun:  उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों आयुष और अहान की हत्या के आरोपियों में से एक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने जावेद को 14 दिन की रहस्यमयी जेल में भेज दिया। इससे पहले शुक्रवार को आरोपी जावेद को अदालत में पेश किया गया था। आरोपी को बरेली से पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया था। वहीं एक आरोपी साजिद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था।

जानें क्या है Badaun का मामला 

साजिद और जावेद दोनों पर Badaun के दो बच्चों की हत्या का आरोप था। ये दोनों अपने पड़ोसी के घर पैसे लेने के बहाने से पहुंचे थे। बच्चों के मां से पैसे लेने के बाद दोनों ने बच्चों की  हत्या कर दी थी। काफी चीखने-चिल्लाने के बाद दोनों वहां से भाग गए। पुलिस मामले में एक आरोपी का एनकाउंटर कर और जावेद की तलाश कर रही थी। अब उसे  गिरफ़्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में  जेल में भेज दिया गया है।

25 हजार रुपये का था इनाम 

दो बच्चों की हत्या के बाद साजिद फरार चल रहा था। पुलिस की तरफ से  जावेद की तलाश की जी रही थी।Badaun पुलिस ने जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। हत्या के बाद जावेद दिल्ली भाग गया था। घटना के बाद जावेद ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। जावेद पुलिस के सामने सरेंडर करने वाला था। जावेद को पुलिस ने बरेली से ही गिरफ्तार कर लिया था। World Water Day

Also Read: Train: धक्का देकर स्टेशन तक पहुंचाई ट्रेन, Video देखकर हर कोई हैरान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox