होम / Gorakhpur News: सावन के छठे सोमवार पर सीएम योगी ने गोरखपुर में मंत्रोउचारण के साथ किया रुद्राभिषेक

Gorakhpur News: सावन के छठे सोमवार पर सीएम योगी ने गोरखपुर में मंत्रोउचारण के साथ किया रुद्राभिषेक

• LAST UPDATED : August 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए समय व तकनीकी के अनुरूप चलना होगा। समयानुकूल तकनीकी के अनुरूप न चलने पर प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाने का खतरा होता है। वहीं, सावन के छठे सोमवार पर एम योगी ने रुद्राभिषेक किया।

योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। जहां, उन्होंने आज अपने दौरे के तीसरे दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने पूरे मंत्रोउचारण के साथ मंदिर में  रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। वहीं रविवार को सीएम ने मोतीराम अड्डा में निजी क्षेत्र के मेसर्स उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

वेयरहाउस 1.23 लाख वर्गफुट में बनाया गया

सीएम योगी रविवार को मोतीराम अड्डा में निजी क्षेत्र के मेसर्स श्री एसोसिएट्स की तरफ से बनवाए गए वेयरहाउस का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 से प्रेरित होकर 30 करोड़ रुपये के निवेश से यह वेयरहाउस 1.23 लाख वर्गफुट में बनाया गया है। इसका एमओयू फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हस्ताक्षरित किया गया था। इससे करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।

वेयरहाउस के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, केंद्रीय भंडारण निगम व को ऑपरेटिव द्वारा वेयरहाउस बनाए जाते रहे हैं। पर, तकनीकी पुरानी होने से नुकसान अधिक होता था। उन्होंने कहा कि समय व तकनीकी के हिसाब से खुद को बदला नहीं गया तो पीछे छूट जाएंगे और काफिले में पीछे छूटे व्यक्ति के लिए मंजिल दूर की कौड़ी हो जाती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा वेयरहाउस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार ने समयानुकूल तकनीकी को समाहित करते हुए वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी बनाई। बड़े बड़े निवेशकों को इस सेक्टर में निवेश के लिए आमंत्रित किया। वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक के लिए छूट की व्यवस्था की। इसी पॉलिसी का एक सुखद परिणाम आज मोतीराम अड्डा में इस विशाल वेयरहाउस के रूप में दिख रहा है। सवा चार एकड़ क्षेत्रफल वाला यह वेयरहाउस संभवतः पूर्वी उत्तर प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा वेयरहाउस है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने वेयरहाउस संचालकों को बधाई भी दी।

Also Read: Accident News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox