टॉप न्यूज़

हुक्का पीते नजर आए MS Dhoni, वीडियो वायरल

India News(इंडिया न्यूज़), Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसका कारण यह है कि आज भी प्रशंसक माही को पूरी तरह से फॉलो करते हैं और यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि धोनी क्या कर रहे हैं और क्या नहीं। इस समय सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सनसनी मचा दी है। दरअसल, उस वीडियो में धोनी के मुंह से धुआं निकलता दिख रहा है। क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।

हुक्का पीते नजर आए क्रिकेटर (Viral)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में धोनी एक पार्टी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काले रंग का सूट पहना हुआ है। माही के लंबे बाल भी उन पर खूब जंच रहे थे। वीडियो में धोनी कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बात कर रहे हैं। उनके हाथ में हुक्का पाइप भी नजर आ रहा है।

वीडियो में धोनी को हुक्का पीते और मुंह से धुआं छोड़ते हुए भी देखा गया। उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कुछ फैन्स माही के वीडियो को देखकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। तो कुछ उनके बचाव में भी आ गए हैं। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान जॉर्ज बेली ने भी खुलासा किया था कि धोनी युवा खिलाड़ियों के साथ संबंध बेहतर करने के लिए कभी-कभी हुक्का पीते हैं।

ALSO READ: 

Ram Mandir: राममय हुआ अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, पतंगों पर छाए भगवान राम 

Ram Mandir Inauguration: यूपी के इस गांव में भगवान श्री राम को लोग कहते हैं मामा, आश्रम में दर्शन से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

 

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago