UP: बेटी होने पर पति ने…ढोल-बाजे के साथ ससुराल से विदा हुई महिला, जानें क्या है पूरा मामला

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP: यूपी (UP)के कानपुर जिले में एक महिला ढोल-बाजे के साथ ससुराल से विदा हुई है। इतना ही नहीं उसने जो 8 साल पहले चुनरी ओढ़कर अपने ससुराल आई थी। उसे ससुराल के दरवाजे पर बांध आई है। बता दें कि पति ने बेटी होने के बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। जिसके बाद महिला धूमधाम से विदा हुई।

बेटी के जन्म के मार करने लगा मारपीट

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के अनिल कुमार और उनकी पत्नी ने शादी के बाद अपनी बेटी को धूमधाम से विदा किया था, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने सबकी आंखें खोल दीं। जैसे ही उर्वी ने बेटी को जन्म दिया। उसके पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें:- Leopard Attack News: सिद्धार्थनगर के एक गांव में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया जख्मी; Video Viral

बता दें कि कानपुर के साकेत नगर में रहने वाले अनिल कुमार बीएसएनल में अधिकारी थे। उन्होंने अपनी बेटी उर्वी को खूब पढ़ाया और इंजीनियर बनाया। उसके बाद उन्होंने 2016 में अपनी बेटी की शादी धूमधाम से कानपुर के रामादेवी में रहने वाले आशीष से की थी। जो दिल्ली में इंजीनियर है।

सब कुछ ठीक था, लेकिन…

उर्वी के पिता अनिल कुमार कहते हैं कि सब कुछ ठीक था, लेकिन जब उनकी बेटी का जन्म हुआ तो उनकी दुनिया बदल गई। पति ने उर्वी को परेशान करना शुरू कर दिया, जिससे उसकी जिंदगी में परेशानियां आने लगीं। उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दायर किया, फिर उसने मेरी बेटी को तलाक दे दिया।

उर्वी : इसे समाज को दिखाना भी जरूरी

वहीं, इस मामले में उर्वी का कहना है कि हर माता-पिता अपनी बेटी की शादी के लिए अपने जीवन में सब कुछ त्याग देते हैं। लेकिन जो लोग समाज में पढ़-लिखकर इंजीनियर बनते हैं, वे देश में अपना रुतबा कायम रखते हैं। उनकी सोच कितनी निम्न स्तर की है। इसे समाज को दिखाना भी जरूरी है। ऐसे में मुझे यह साबित करना था कि जिस तरह मैं अपने माता-पिता का घर छोड़कर ससुराल गई थी। उसी प्रकार मैं भी उसे उसके क्रूर ससुराल से छोड़कर उसके पिता के घर लौट रहा हूं।

ये भी पढ़ें:- Lucknow News: Reel की दीवानगी ने ली मौत! बहनों के साथ नदी किनारे लड़की बना रही थी वीडियो

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago