UP News: यूपी के इस शहर में गुलदार के आतंक से परेशान किसान, लोगों पर कर रहा हमला

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार का आतंक जंगलों से होते हुए अब शहर तक पहुंच गया है। सोमवार रात नगर के निकट खेतों में पानी लगाने गए दो किसानों पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसानों की हालत नाजुक बनी हुई है। इसमें एक किसान को 450 टांके दिए गए, जबकि दूसरे किसान को करीब 150 टांके दिए गए। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दो किसानों पर किया हमला

सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो किसान अपने गेहूं के खेत में पानी लगाने के लिए बिजनौर शहर के पास गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया। गुलदार ने दोनों को तब तक नहीं छोड़ा जब तक दोनों बुरी तरह घायल नहीं हो गए। गुलदार के हमले में घायल किसानों की पहचान कृपाल सिंह और सौरभ के रूप में हुई है।

बचाने गए किसान पर भी गुलदार ने हमला कर दिया

बताया जा रहा है कि गुलदार ने सबसे पहले किसान कृपाल सिंह पर हमला किया। शोर मचाने पर पड़ोसी किसान सौरभ उसे बचाने आया तो दबंगों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग खेत पर पहुंचे, तब तक दोनों किसान लहूलुहान हो चुके थे। ग्रामीणों को आता देख गुलदार भाग गया।

ये भी पढ़े: Diabetes : अब गाय के दूध से ठीक होगी डायबिटिज!, वैज्ञानिकों ने कर दिया चमत्कार

दोनों किसानों के काफी टांके लगे

दोनों किसानों को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख उसके सिर पर 450 टांके लगाए। गुलदार ने उसके हाथ की त्वचा भी नोंच दी है। दूसरे किसान सौरभ की हालत भी गंभीर है। उनके शरीर पर करीब 150 टांके लगाए गए हैं। दोनों की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में गुलदार का खौफ बढ़ गया है।

ये भी पढ़े:http://Dimple Yadav: डिंपल यादव ने राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी पर की बात, ‘शक्ति’ पर बहुत शांत दिखीं

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago