Big success of Special Task Force, gangster Deepak Sisodia arrested with a reward of twenty five thousand rupees
India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand News: स्पेशल टास्क फोर्स को बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आपको बता दे मुंबई में पत्रकार जाड़े की हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहा दीपक सिसोदिया को एसटीएफ द्वारा भारत नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट किया गया। जो की हल्द्वानी का रहने वाला है। आयुष अग्रवाल ने बताया कि 2011में मुंबई में एक पत्रकार की हत्या की गई थी जिसमें जांच में पता चला था कि छोटा राजन के द्वारा उसकी हत्या की गई थी जिसमें काफी लोग मिले हुए थे उन सब को भी गिरफ्तार किया गया था।
जिसमें दीपक सिसोदिया नाम के अभियुक्त से हथियार सप्लाई किए गए थे। उसको मुंबई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिसे बाद में उम्र कैद की सजा मिली थी। ये अमरावती जेल में सजा को काट रहा था। उसके बाद 2022 में यहां पैरोल से छूट कर बाहर आया था। और इसकी 45 दिन की पैरोल थी जो वहां खत्म होने के बाद वापस नहीं गया, और वहां से फरार हो गया।
इस संबंध में मुंबई पुलिस के द्वारा इस पर एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जो मुंबई से हल्द्वानी में ट्रांसफर हुआ था। इस अभियुक्त के ऊपर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। जिसको एसटीएफ द्वारा नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट किया गया।
अंबेडकर नगर छेड़छाड़ मामला: पुलिस और तीन गिरफ्तार आरोपियों के बीच हुई झड़प, दो के पैर में लगी गोली
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…