होम / Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम की आंख में चोली जारी, जाने प्रदेश में कब तक होगी मानसून की विदाई

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम की आंख में चोली जारी, जाने प्रदेश में कब तक होगी मानसून की विदाई

• LAST UPDATED : October 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand Weather Today: प्रदेश से अब जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। बीते महिने भारी वर्ष के कारण उत्तराखंड में भारी तबाही मची थी। भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण प्रदेशवासियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा, लेकिन अब प्रदेश का मौसम धिरे-धिरे समान्य हो रहा है। बतादें कि प्रदेश में जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। जाता हुआ मानसून कई श्रेत्रों में हल्की बूंदाबांदी कर सकता है।

पहाड़ों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की अनुसार उत्तराखंड में अब मानसून की लगभग विदाई होने वाली है। जाता हुआ मानसून कुछ जगहों को भिगो सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिल सकती है।

जल्द ही पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू होगा बर्फबारी का दौर

तराई में आने वाले तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार है। कल यानी शनिवार को पूरे दिन तेज धूप के बीच ज्यादा  तर क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।  मौसम विभाग की माने तो लगातार हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। अब जल्द ही पहाड़ी श्रेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है।

आंशिक बादलों के साथ मानसून की विदाई

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 1 अक्टूबर को चंपावत और नैनीताल के कुछ इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश के आसार रहेंगे। आशिक बादलों के बीच बहुत हल्की बारिश के साथ उत्तराखंड से मानसून की विदाई होगी।

ALSO READ: 

UP Politics: लोकसभा चुनावों को लेकर BSP की अहम बैठक, इंडिया और एनडीए गठबंधन पर मायावती ने साधा निशाना, कही ये बात

Up Politics: उत्तर प्रदेश में कृषि कुंभ 2.0 को वैश्विक समारोह बनाने के लिए तैयारियां तेज, सीएम योगी ने दिए आदेश 

Gyanvapi Update: ज्ञानवापी मामले में पूरी हुई सुनवाई, व्यासजी के तहखाने पर 4 अक्टूबर लिया जाएगा निर्णय, जानें आज क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox