टॉप न्यूज़

Uttarakhand News: पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों ने लगाए जय श्री राम के जयकारे , पहुँचे हरिद्धार

India News UP(इंडिया न्यूज़), Uttarakhand News: पाकिस्तान के 223 हिन्दू सेवादार तीर्थयात्रियों का जत्था अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन कर गुरु युधिष्ठिर के नेतृत्व में हरिद्धार पहुँचा। यह तीर्थयात्रियों का जत्था रायपुर , प्रयागराज से होकर अयोध्या पहुंचा था। जहा विश्व हिन्दू परिषद् के आतिथ्य में सभी यात्रियों ने दर्शन किये। इसके बाद वनडे भारत ट्रेन से लखनऊ पहुंचे। हरिद्वार पहुँचने पर उनका स्वागत खूब ज़ोरो शोरो से हुआ
पाकितस्तानी नागरिक दर्शन करके भाव -विभोर हो चुके है। उनका कहना है उन्हें ये पल ज़िंदगी भर याद रहेगा। यह जत्था स्टेशन से सप्तसरोवर स्थित शदाणी दरबार में पहुँचा। जहाँ चार दिन रहकर गंगा स्नान करके सारे धार्मिक स्थलो के दर्शन करेंगे।

फ़िलहाल हरिद्वार मे है तीर्थयात्री

शदाणी दरबार के गुरु युधिष्ठिर लाल महाराज का कहना है की हर वर्ष की तरह इस साल भी पकिस्तान के हिन्दुओं का जत्था हरिद्वार की नगरी में 4 मई को पहुंचा है। यह शदाणी दरबार से के रायपुर से 15 अप्रैल को शुरू हुई थी। यह यात्रा रायपुर, अमरावती, प्रयागराज, श्री अयोध्याजी होते हुए आज महानगरी हरिद्वार पहुंची है।

ALSO READ:Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए वायुसेना पर आतंकवादी हमले की खरगे, राहुल ने की निंदा

हरिद्धार में चार दिन जत्थे का प्रवास रहेगा। जत्थे में कुल 223 यात्री हैं, जिसमें 175 पुरुष और 50 महिलाएं हैं। पुरे ग्रुप को पांच भागों में बांटा गया है। 50-50 के एक एक ग्रुप रहते है। पांच लीडर हैं और 33, 34 शहरों के यात्री शामिल है। अयोध्या में श्रीराम जी के दर्शन कराकर लाये है। विशेष दर्शन भी कराए गए है।

धार्मिक चीज़ो की इजाज़त नहीं

यह जत्था हरिद्वार तो हर वर्ष आता है। यह तीन दिन का विशेष कार्य सरोवर मार्ग शदाणी दरबार मंदिर में होता है। यह सनातन की सेवा है। जो हिंदू पाकिस्तान मे दुखि है। अपनी धार्मिक चीज़े नहीं कर पाते है , वो हर साल इस प्रोटोकॉल का इंतज़ार करते है। इतना ही नहीं वहाँ उन्हें अस्थि विसर्जन करने की इजाज़त नहीं है, इसलिए अस्थि जमा करते रहते है। ताकि एक साथ विसर्जित किया जा सके। यह यात्रा उनके लिए आत्मिक संतुष्टि का कारण बन जाता है।

ALSO READ:Indian Air Force के पायलट को कितनी सैलरी मिलती है

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago