होम / एक बिहारी साउथ अफ्रीका पर भारी, प्यार में दौड़ी चली आई विदेशी दुल्हन

एक बिहारी साउथ अफ्रीका पर भारी, प्यार में दौड़ी चली आई विदेशी दुल्हन

• LAST UPDATED : November 30, 2023

India News ( इंडिया न्यूज),Wedding Story: वो कहते हैं कि प्यार सरहद की भी बेड़ियों को तोड़ कर रख देता है। बता दें, ऐसा ही कुछ नजारा बीते बिहार के रामनगर में भी देखने को मिला। जहाँ सात समुंदर पार से आई विदेशी युवती ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। बता दें, साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की रहने वाली दुल्हनिया किम मोलेनार और बिहार के अमित कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से हाल ही में सम्पन्न हुई है।

बिहारी युवक के प्यार में अफ्रीका से आई युवती

बताया जा रहा बिहार के अमित कुमार वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका गए, जहां जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार जिस कंपनी में काम करते थे उसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी। फिर क्या कुछ साल पहले किम से आंखें चार हुई। फिर दोनों ने शादी का फैसला किया।

आशीर्वाद देने के लिए उमड़ी भीड़

शादी के लिए किम अपनी मां के साथ साउथ अफ्रीका से रामनगर में पहुंच गई। इसके बाद अमित कुमार और किम ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। मालूम हो, भारतीय सभ्यता संस्कृति में विदेशी बहू का मामला सही नहीं बैठता रहा था। हालाँकि, बाद में अमित और किम की खुशी के आगे माता-पिता को झुकना पड़ा और परिवार शादी के लिए तैयार हो गया। बता दें, देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हनिया की इस शादी में कई लोग और शामिल हुए और वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया।

also read : Igas Bagwal: CM धामी ने टनल से बचाए गए मजदूरों संग किया डिनर, देखें video

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox