Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडHar Ghar Tiranga अभियान के तहत सितारगंज शहर में निकाली तिरंगा यात्रा,...

Har Ghar Tiranga अभियान के तहत सितारगंज शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, बच्चो ने यात्रा निकालते हुए भारत माता के लगाए जयकारे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Har Ghar Tiranga: मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत सितारगंज शहर में कोतवाली पुलिस जवानों ने और स्कूली बच्चों के साथ प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में सितारगंज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली तथा लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाहन किया। वही सितारगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल नेतृत्व में पुलिस कर्मियों व स्कूली बच्चो ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। वही स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चो में भी काफी जोश देखने को मिला।

लक्सर में भी पुलिस विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित  

वहीं, लक्सर नगर में भी पुलिस विभाग द्वारा आज क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसे नगर स्थित शिव चौक से शुरू करते हुए वाया फ्लाई ओवर ब्रिज होकर बालावाली तिराहे तक आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में लक्सर कोतवाल अमरचंद शर्मा और अन्य पुलिस चौकी प्रभारियों के अलावा खानपुर और पथरी थाना पुलिस द्वारा भी इसमें शिरकत की गई। वंही इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज समूचे हरिद्वार जनपद में इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील जारी करते हुए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमन और शांति बनाए रखने को कहा और सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुभकामनाएं भी दी।

ALSO READ: 

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट! खराब मौसम के कारण स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की आज की छूट्टी

UP Politics: अखिलेश यादव पर आरोप लगाना सपा के इन तीन नेताओ को पड़ा भारी, पार्टी से किया गया निष्कासित, जानें नाम

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular