Sunday, May 19, 2024
HomeLive UpdateUP Lok Sabha Election 2024 Live: यूपी में तीसरे चरण का मतदान...

UP Lok Sabha Election 2024 Live: यूपी में तीसरे चरण का मतदान खत्म, जानें कितनी हुआ वोंटिग

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Lok Sabha Election 2024 Live: आज देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत वोटिंग हुई। साथ ही यूपी की 10 पर भी मतदान हुआ। यूपी में हाथरस, आगरा, संभल, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं, आंवला, अटा औऱ बरेली लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई है। सभी 10 सीटों पर 56% से अधिक वोटिंग हुई है। लेकिन अभी अंतिम आंकड़े आना बाकी है।

तीसरे चरण में शाम 6 बजे तक हुई वोटिंग 

संभल- 62.81 %
हाथरस- 55.36  %
आगरा- 53.99  %
फ़तेहपुर सीकरी- 57.09  %
फिरोजाबाद- 58.22  %
मैनपुरी- 58.59  %
एटा- 59.17  %
बदायूँ- 54.05  %
आंवला- 57.08  %
बरेली- 57.88  %

06: 19 PM

तीसरे चरण में 10 सीटों पर वोटिंग 

संभल- 61.10 %
हाथरस- 53.54 %
आगरा- 51.53 %
फ़तेहपुर सीकरी- 54.93 %
फिरोजाबाद- 56.27 %
मैनपुरी- 55.88%
एटा- 57.07%
बदायूँ- 52.77 %
आंवला- 52.77 %
बरेली- 54.21 %


05: 49 PM

यूपी में तीसरे चरण के तहत प्रदेश की 10 सीटों पर 5 बजे तक 55.13 % वोटिंग हुई।


04: 55 PM

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के तहत प्रदेश की 10 सीटों पर 3 बजे तक 46.78 % वोटिंग हुई।

संभल- 52.24 %
हाथरस- 44.63 %
आगरा- 43.67 %
फ़तेहपुर सीकरी- 46.18 %
फिरोजाबाद- 47.8 %
मैनपुरी- 46.8 %
एटा- 48.93 %
बदायूँ- 45.44 %
आंवला- 46.75 %
बरेली- 45.96 %


01: 30 PM

उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 42.97% वोट डाले गए।


01: 10 PM

जावेद अली खान ने परिवार के साथ किया मतदान 

संभल में सपा नेता जावेद अली ने अपने  पूरे परिवार के साथ मतदान डाला। उन्होंने कहा “मैंने वोट डाला मोदी सरकार को सत्ता से हटाने, इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने और सपा को जिताने के लिए। लोगों की यही आशा और आकांक्षा है।”


11: 50 AM

UP Lok Sabha Election 2024 Live: सुबह 11 बजे तक डले 26.11% वोट

उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 26.11% वोट डाले गए। आगरा में 11 बजे तक 25.87 प्रतिशत वोटिंग हुई। 19-फतेहपुर सीकरी में 27.41  प्रतिशत वोटिंग हुई।


11: 02 AM

बीजेपी में नीति औऱ नीयत की खोंट- डिंपल यादव

मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा प्रत्याशी ने डिंपल यादव ने कहा, “बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। बीजेपी में नीति और नीयत की खोंट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। ये लड़ाई राजनीतिक विचारधारा की है।”


09: 20AM

UP Lok Sabha Election 2024 Live: सुबह 9 बजे तक 11.13% वोटिंग 

उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11.13% वोट डले। यूपी की दस सीटों पर कुल 1,89,14,788 वोटर्स हैं। जिसमें 87,69,696 महिलाएं और 1,01,44,345 पुरुष हैं।


08: 50 AM

UP Lok Sabha Election 2024 Live: मशहूर शायर राशिद राहत ने किया मतदान

मुरादाबाद: संभल लोकसभा के मशहूर शायर राशिद राहत ने मतदान किया। मतदान मतदान करके शायराना अंदाज़ में की लोगो से अपील भी की।


08: 30 AM

UP Lok Sabha Election 2024 Live: आगरा में बूथ संख्या 75 की ईवीएम मशीन हुई खराब

आगरा के टेढ़ी बगिया प्राथमिक विद्यालय की बूथ संख्या 75 की ईवीएम मशीन हुई खराब 1 घंटे से रुका हुआ है मतदान बूथ पर लगी लंबी-लंबी लाइन


07: 50 AM

UP Lok Sabha Election 2024 Live: उल्लंघन पर सख्ती से अंकुश लगाए- बसपा सुप्रीमो मायावती

तीसरे चरण के मतदान के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने पोस्ट कर लिखा, ‘देश में सात चरणों में हो रहे लोकसभा आम चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग में पहले की तरह आज भी ’पहले मतदान फिर जलपान’ के संकल्प को नहीं भूलना है और अपने वोट की हर प्रकार से रक्षा करते हुए मतदान ज़रूर करके अपना भविष्य खुद संवारने का यह लोकतांत्रिक अवसर कतई नहीं गंवाना है। चुनाव आयोग से भी मैं निवेदन करती हूं कि विरोधी पार्टियों में भी खासकर रूलिंग पार्टी द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का लगातार किए जा रहे उल्लंघन पर सख्ती से अंकुश लगाए ताकि चुनाव सही, स्वतंत्र व निष्पक्ष हो।’


07:20 AM

UP Lok Sabha Election 2024 Live: ईवीएम मशीन खराब  होने की खबर- सपा

सपा ने दावा किया है कि नपुरी लोकसभा के जसवंतनगर में सैफई के बूथ संख्या 218 पर ईवीएम मशीन खराब  होने की खबर मिली है। साथ ही ये भी कहा कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान ले। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें।


07:06 AM 

निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा 

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का जायजा लिया।

ALSO READ:JEE Advanced Exam 2024 देने वाले सबसे ज़्यादा उम्मीदवारों वाले 10 राज्य

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular