Monday, July 8, 2024
HomeCrime NewsUP News: बरेली के होटल में पार्टी के दौरान बवाल, पैर छूकर...

UP News: बरेली के होटल में पार्टी के दौरान बवाल, पैर छूकर मांगी माफी फिर भी छत से फेंका, वीडियो वायरल

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),  UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यापारी के बेटे का होटल के छत से नीचे फेंक दिया गया। आरोप है कि एक व्यापारी पिता-पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना से पहले एक दूसरे के बीच जमकर मारपीट हुई थी। पीडित युवक को  गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। इस  घटनाक्रम का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर निवासी संजय अग्रवाल व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उनके बेटे सार्थक अग्रवाल स्वास्थ्य क्षेत्र में केमिकल का बिजनेस करता है। बताया जा रहा है कि सार्थक अपने दोस्तों जनकपुरी निवासी रिदम अरोड़ा के साथ होटल में पार्टी करने आया था। होटल में किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद रिदम अपने पिता को फोन करके बुला लिया।

आरोप है कि सतीश अरोड़ा और उनके बेटे रिदम ने सार्थक अग्रवाल के साथ मारपीट की और उसे धक्का देकर होटल की छत के नीचे फेंक दिया। इस घटना में सार्थक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर इज्जतनगर थाने की पुलिस पहुंची और घायल सार्थक को बरेली के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ALSO READ: UP News: माफिया बृजेश सिंह के बेटे के साथ साइवर फ्रॉड, डीलरशिप के नाम पर ठगे 11 लाख

पीड़ित युवक के पिता ने क्या कहा?

पीड़ित युवक के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने आरोपियों के पैर पकड़ कर माफी मांगी थी, फिर भी आरोपियों ने पिटाई के बाद उसे 25 फीट ऊंची छत से फेंक दिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

ALSO READ: UP News: चार साल के मासूम के साथ रेप की कोशिश, नाकाम हुआ तो हत्या कर फेंका शव, जानें क्या है मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular