Monday, May 20, 2024
HomeIncidentUP News: शादी की सारी रस्मो के बाद कर दिया दूल्हे को...

UP News: शादी की सारी रस्मो के बाद कर दिया दूल्हे को रिजेक्ट, दुल्हन ने तोड़ी शादी

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: यह मामला है सोनभद्र के क्षेत्र कोतवाली के धनौरा गाँव की। दिव्यांग दूल्हे को देखकर दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर बहस हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करके संभाला।

क्या है पूरा मामला?

धनौरा गाँव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहा दिव्यांग दूल्हे दुल्हन ने उसके साथ जाने से कर दिया मना। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। सुचना मिलने पर पुलिस ने मामला संभाला पर बिना दुल्हन के बरात वापस चली गई। ग्राम पंचायत धनौरा में बीती गुरूवार की रात बरात आई थी। शादी की रस्मो के बाद जब सिंदूरदान का समय हुआ जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे के पैर छुए, दुल्हन को दूल्हा पैर से दिव्यांग लगा। यह देख दुल्हन ने दूल्हे को रिजेक्ट कर दिया।

ALSO READ:Uttrakhand News: नैनीताल में जारी है जंगल की भयानक आग, बुझाने आ गई सेना

दुल्हन को थी नाराज़गी

वही कुछमुछ गाँव में गुरूवार की रात आई बरात बिन दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन दूल्हे के व्यवहार से नाराज़ थी, इसलिए उसने शादी के लिए इंकार कर दिया। वाराणसी के क्षेत्र सिंधौरा से बारात आयी हुई थी। लड़की पक्ष के महिलाओं के मज़ाक से नाराज़ होकर वो स्टेज से उतरकर दूर जाकर बैठ गया।

ALSO READ:UP Crime : पत्नी की विदाई न होने से नाराज़ पति ने किया ये काम , जानकर रह जाएंगे हैरान

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular