Monday, May 20, 2024
HomeCrime NewsUP News: खूबसूरत चेहरा लेकिन काम खतरनाक, महिला ने पति का वो...

UP News: खूबसूरत चेहरा लेकिन काम खतरनाक, महिला ने पति का वो हाल किया जानकर चौंक जाएंगे

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक करोड़ो के संपत्ति के मालिक और सरकारी टीचर की पत्नी को मकान का निर्माण करने वाले राज मिस्त्री से प्यार हो गया। फिर अपने अफेयर में बाधा बन रहे पति को उसकी पत्नी ने हादसे का बहाना देते हुए उसकी हत्या करवा दी। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी (UP News)

जानकारी के मुताबिक सरकारी टीचर राजेश गौतम की पत्नी पिंकी का अफेयर राज मिस्त्री शैलेंद्र सोनकर के युवक के साथ चल रहा था। राजेश की पत्नी शैलेंद्र के साथ शादी करना चाहती थी। वहीं इस अफेयर को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। इस बीच राजेश ने शैलेंद्र के घर आने पर भी बैन लगा दिया। जिसके वजह से राजेश की पत्नी और भी गुस्सा हो गई। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी।

दोनों की शादी 2012 में हुई थी

राजेश गौतम और पिंकी की शादी 2012 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, मृतक सरकारी टीचर होने के साथ प्रॉपर्टी का भी काम करते थे। उनकी पूरी संपत्ती, डेढ़-डेढ़ करोड़ की दो बीमा पॉलिसी और करीब 45 करोड़ तक की जमीन है।

Also Read: Antibiotic Medicine Side Effects: ज्यादा Antibiotic लेने से हो सकता है आपका लिवर खराब,…

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular