Monday, May 20, 2024
HomeCrime NewsUP News: SDM ज्योति मौर्य के देवर पर हुआ जानलेवा हमला, परिवार...

UP News: SDM ज्योति मौर्य के देवर पर हुआ जानलेवा हमला, परिवार के मेंबर पर लगा आरोप

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एसडीएम ज्योति मौर्य के देवर विनोद कुमार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। विनोद कुमार ने हमला करवाने का आरोप अपनी ही पत्नी पर लगाया है। अभी विनोद कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हमला क्यों और किसने करवाया है ?

यह है पूरा मामला

यूपी के प्रयागराज में (SDM) ज्योति मौर्य के देवर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। जिस कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। देवर ने हमला करवाने का आरोप अपनी ही पत्नी पर लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार मौर्य प्रयागराज के क्षेत्र गंगानगर में रहते हैं। बुधवार को कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

विनोद ने दर्ज कराई एफआईआर

विनोद की एफआईआर पर उनकी पत्नी शुभ्रा और उनके कई सार्थियों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआइआर दर्ज की गई है। इस घटना के बाद से एक फिर SDM ज्योति मार्य चर्चा में आ गई हैं, क्योंकि हमले की आरोपी सुभ्रा ज्योति मौर्या की देवरानी हैं। और जिन पर हमला हुआ वो ज्योति मौर्य के देवर है। SDM ज्योति मौर्य ने अपने देवर विनोद, पति सहित कई लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था।

ALSO READ: कार की अंडर की हवा से होता हैं कैंसर, डराने वाला खुलासा

विनोद कुमार मौर्य GST विभाग में कर्मचारी है। उनका आरोप है कि दो दिन पहले पत्नी शुभ्रा अपने कई साथियों के साथ प्लाट पर आई और सभी ने मिलकर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इस मामले में एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुर्खियों में क्यों था ज्योति मौर्य मामला

वहीं SDM ज्योति मौर्य और उनके सफाई कर्मी पति आलोक कुमार मौर्य के बीच विवाद बढ़ गया , तलाक की अर्जी पर प्रयागराज की फैमिली कोर्ट में लगातार सुनवाई हो रही है। लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है। ये मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था जब ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी पर धोखा देने और उन्हें जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

उन्होंने बताया कि शादी के बाद आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया और जब वो अफसर बन गई तो उसने उन्हें छोड़ दिया। आलोक मौर्य के आरोपों के बाद ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था। जिसके बाद ज्योति मौर्य ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज और उत्पीड़न का आरोप लगाया और तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

ALSO READ:तेजस्वी यादव ने कुर्ता उठाकर सबको क्या दिखाया

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular