Sunday, June 2, 2024
HomeCrime NewsUP News: हॉस्पिटल में किशोरी के शव के साथ छेड़छाड़, शव से...

UP News: हॉस्पिटल में किशोरी के शव के साथ छेड़छाड़, शव से निकाली गई आँखें, जानिए मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),UP News: यूपी के बस्ती जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के सरकारी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हाउस में एक किशोरी के शव के साथ छेड़छाड़ का दावा किया गया है। घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी के शव से आंख निकाल ली गई है। ये खबर फैलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मंच गया। ये खबर फैलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों के एक पैनाल इस मामले की जांच में जुट गई है।

मोर्चरी में रखा था शव

बस्ती के सोनहा थाना इलाके के रहने वाली एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर कल देर शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद किशोरी के परिजन जल्दी में इलाज के लिए किशोरी को बस्ती के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने किशोरी का कुछ देर तक इलाज किया, कुछ इंजेक्शन लगाए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद किशोरी की मृत्यु हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को मोर्चरी में रख, ताकि सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को सुरक्षित रखा जा सके और शव को कोई नुकसान न हो।

आँखों से निकल रहा था खून

जब किशोरी के शव को मोर्चरी से पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया तो परिजन और पुलिस अधिकारी लाश की स्थिति देखकर हैरान रह गए। आंख से खून निकल रहा था। जबकि दबी जुबान में अस्पताल के कर्मचारी कह रहे कि ये काम चूहों का है। पोस्टमार्टम हाउस में शव की आंख निकलने की बात सामने आने के बाद हड़कंप मचा।

ALSO READ: 

Rampur News: आजम खान को बड़ी राहत! MP-MLA कोर्ट ने इस मामले में किया बरी 

Gyanvapi: देर रात व्यास जी तहखाने में हुई पूजा, DM की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hardoi Accident: कोहरे के चलते रोडवेज और डबल डेकर बस में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, कई घायल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular