Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsUP News: "युवती ने बेटे पर कर रखा तंत्र-मंत्र" कोर्ट मैरिज करने...

UP News: “युवती ने बेटे पर कर रखा तंत्र-मंत्र” कोर्ट मैरिज करने पहुंचे, युवक को जबरन उठा ले गए

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज),UP News: यूपी के आगरा से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहा मर्रिज करने युवक- युवती कोर्ट में पहुंचे। पर युवक के परिवार वाले युवक को जबरन वह से ले गए। वजह जान हो जाएंगे हैरान…

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोर्ट मैरिज करने कलेक्ट्रेट आए लड़के और लड़की के परिवार वाले आमने-सामने आ गए। लड़के के परिवार वाले लड़के को जबरन ले गए। उन्होंने कोर्ट मैरिज नहीं होने दी।

ये भी पढ़ें: Sultanpur News: शॉट सर्किट के कारण इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का समान जलकर राख

लड़के के परिवार का आरोप है कि लड़की ने लड़के पर काला जादू किया है। लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। वे मलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। कलेक्ट्रेट में हुए इस ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लड़के को कलेक्ट्रेट से ले जाते समय एक युवक पीछे से उसका हाथ पकड़े हुए था। लड़के का पिता उसके पीछे चल रहा था। परिवार का आरोप है कि लड़की पहले से शादीशुदा है। जबकि लड़की का कहना है कि किसी ने उसकी एडिट की हुई फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी, जिसमें एक युवक उसकी मांग भर रहा है। यह फोटो फर्जी है।

युवती के परिजन युवक से युवती की शादी के लिए तैयार थे। इसलिए वह युवक व युवती के साथ कोर्ट मैरिज में शामिल होने कलेक्ट्रेट आए थे। कलेक्ट्रेट में एडीएम कोर्ट में कोर्ट मैरिज होती हैं।

बेटे के गले से ताबीज हटाया

युवक के गले में ताबीज बंधा था। पिता ने उसे यह कहते हुए तोड़ दिया कि लड़की ने उसके बेटे पर काला जादू कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि युवक अपने घर नहीं जाता। वह लड़की के साथ ही रहता है। लड़की के परिजनों का कहना है कि एक शादीशुदा आदमी उनकी बेटी को बदनाम कर रहा है। उसने फेसबुक पर फर्जी फोटो पोस्ट कर दिए थे।

ये भी पढ़ें: Sultanpur News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular