Monday, May 20, 2024
HomeCrime NewsUP News: आराम कर रहे थे पुजारी, पड़ोसी ने लगाई के बुलाने...

UP News: आराम कर रहे थे पुजारी, पड़ोसी ने लगाई के बुलाने पर नहीं दिया जवाब, पास जाकर देखा तो..

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कल रात पुजारी एक कुर्सी पर आराम की मुद्रा में बैठे थे। तभी पड़ोसी ने उसे बुलाया। लेकिन पुजारी ने कोई उत्तर नहीं दिया। यह देखकर पड़ोसी करीब आया और पुजारी को देखकर चौंक गया। पुजारी की मृत्यु हो चुकी थी। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शव मिलने से मचा हड़कंप 

ये खबर चंदौली की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर में पुजारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। लोगों ने पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस ने पंचमा तैयार कर शव को बरामद कर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अकेले रहते थे पुजारी

पुलिस के मुताबिक, मृतक पुजारी रंगनाथ सेठ मद्दूपुर गांव के रहने वाले थे। वह अविवाहित थे और अकेले रहकर एक शिव मंदिर में पूजा-पाठ करते थे। सोमवार शाम इलाके का एक युवक उनके पास आया और उन्हें आवाज लगाई। लेकिन कुर्सी पर बैठने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ALSO READ: UP Politics: मायावती के फैसले पर RLD के प्रवक्ता ने बोले- इंडिया गठबंधन की मदद कर रही..

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular