Monday, May 20, 2024
HomeCrime NewsUP News: दो बहनों को दबंगों ने किया किडनैप, छुड़ाने गए भाइयों...

UP News: दो बहनों को दबंगों ने किया किडनैप, छुड़ाने गए भाइयों पर पथराव

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: आगरा में किडनैप हुई दो बहनों को लेने गए भाइयों को आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पथराव कर उनकी गाड़ी को फोड़ दिया। भाईयों पर पथराव और हमला करने मे वहाँ की महिलाएं भी शामिल थीं।

यह है पूरा मामला

थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला भवानी में बीते गुरुवार को बहनों को लेने गए भाइयों को किडनेपिंग के आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पथराव कर उनकी गाड़ी को तोड़ दिया। महिलाएं भी हमला करने में शामिल थी। जानकारी मिलने पर पहुंची थाना पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। 14 के खिलाफ आरोप व पन्द्रह अनजाने लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

ALSO READ:Ayodhya : त्रिपुरा के राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी नल्लू परिवार सहित पहुॅचे राम नगरी अयोध्या

जानकारी के अनुसार थाना एत्मादपुर के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि खंदौली के नगला भवानी निवासी अजय और एत्मादपुर के नगला रंबला निवासी मनोज और इनके साथी लाला, अंशुल एवं शिवदत्त उसकी बहनों को बहला फुसलाकर ले गए थे। इसका मुकदमा उन्होंने थाना एत्मादपुर में दर्ज कराया। थाने में लड़कियों के किडनैप होने का केस दर्ज है जिसकी जांच-पड़ताल जारी है। इस बीच भाईयों को बहनों की खबर मिली।

पुलिस का क्या कहना है ?

राजीव सोलंकी कुमार थाना अध्यक्ष खंदौली ने बताया शिकायत लिख कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में लड़कियों की छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश कर उन्हें पकड़ा जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोनों बहनों को खोजने की पूरी कोशिश है।

ALSO READ:UP News: मौसेरे भाई ने किया दूल्हे पर बन्दुक से हमला, शादी में ना बुलाने की सज़ा

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular