Monday, May 20, 2024
HomeCrime NewsUP News: मौसेरे भाई ने किया दूल्हे पर बन्दुक से हमला, शादी...

UP News: मौसेरे भाई ने किया दूल्हे पर बन्दुक से हमला, शादी में ना बुलाने की सज़ा

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़)UP News: यूपी के रामपुर (Rampur) में बारात चढ़ने के दौरान दूल्हे को उसके मौसी के लड़के ने गोली मार दी। इस घटना से पुरे बारात में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। जल्दीबाज़ी में दूल्हे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित दूल्हे का कहना है कि शादी में नहीं बुलाने के कारण उसके मौसी के बेटे ने गोली चलाई।

यह है पूरा मामला

यह घटना रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र के पंवारिया में देर रात हुई। यहां के निवासी हरदयाल की बेटी की शादी उत्तराखंड के उधम सिंह निवासी ओम प्रकाश के बेटे करण के साथ तय हुई थी। करन रात को उत्तराखंड से रामपुर पंवारिया बारात लेकर पहुंचा था।

शादी समारोह में दुल्हन- दूल्हे का इंतजार कर रही थी। बारात चढ़ने जा रही थी, बग्घी भी तैयार थी। तभी मुरादाबाद का निवासी दूल्हे का मौसी का लड़का वहां पहुँच गया और उसने करन पर गोली चला दी। इससे दूल्हा करन बुरे तरीके घायल हो गया, गोली चलने की घटना के बाद बारात में हलचल मच गई। लोग में अफरा तफरी मच गई।

ALSO READ:Ayodhya : त्रिपुरा के राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी नल्लू परिवार सहित पहुॅचे राम नगरी अयोध्या

परिजन ने बताया कारण

दूल्हे के परिजन में से अभिषेक ने बताया कि मौसी के बेटे ने दूल्हे को गोली मारी और वो वहाँ से भाग गया। दोनों के बिच एक डेढ़ साल पहल लड़ाई हुई थी। इसी वजह से उसने बन्दुक से हमला किया। हम चाहते हैं कि इस मामले में कार्रवाई हो और जो गुनेहगार है, वह पकड़ा जाए। हमने शिकायत दर्ज कराई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

अतुल कुमार श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल देर रात बारात में एक रिश्तेदार ने दूसरे पर गोली चला दी थी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश बनी हुई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ:UP News : भारत में मनाया जा रहा अक्षय तृतीया, जानें पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का कारण

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular