Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsUP: तानी पिस्टल....महिला वकील की दबंग ने भरी मांग, जानें फिर क्या...

UP: तानी पिस्टल….महिला वकील की दबंग ने भरी मांग, जानें फिर क्या हुआ

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP: गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में महिला वकील से जबरन सिन्दूर लगाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने की सख्त कार्रवाई की। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के लोहिया एन्क्लेव में रहने वाली एक वकील महिला ने पुलिस को बताया कि एक दबंग युवक अक्सर उसे फोन करके भला-बुरा कहता है और बार-बार उस पर मिलने के लिए दबाव बनाता है। बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी देता है।

पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद

पुलिस के मुताबिक, युवक ने महिला को फोन कर जबरन उसकी मांग में सिन्दूर भरने की धमकी दी थी। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच के लिए कदम उठाया और युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किये गये।

महिला वकील ने बताया कि युवक उसे बार-बार फोन कर परेशान करता था और जबरन उसकी मांग में सिन्दूर भरने की धमकी देता था। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की थी। युवक पर पहले से ही सात मामले दर्ज थे।

महिला वकील पर पिस्तौल ताना

पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक वहां पहुंच गया था। वह महिला वकील पर पिस्तौल तान रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। उसके पास से पिस्तौल के अलावा तीन कारतूस भी बरामद किये गये हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम प्रतीक शुक्ला और बांसगांव थाना क्षेत्र के सैताल गांव का निवासी बताया।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular