Monday, July 1, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A. गठबंधन को दिखाए सख्त तेवर, दिया...

UP Politics: अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A. गठबंधन को दिखाए सख्त तेवर, दिया करारा जवाब

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),UP Politics,Chandramani Shukla, Lucknow: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सीटों के बंटवारे के सवाल पर उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी गठबंधन में सीटें मांग नहीं रही, सीटें दे रही है।

इसके आगे अखिलेश यादव ने बोलते हुए कहा कि गठबंधन के सभी सहयोगी दलों से मिलकर सीटों पर बातचीत हो जायेगी। हमने पहले भी गठबंधन किए थे और समाजवादी पार्टी ने त्याग किया था। इस बार की लड़ाई बड़ी है। समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलेगी।

स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव बैठक

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह की जीत के बाद शनिवार को सपा कार्यालय के लोहिया सभागर में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने राजनीति का नया रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा संदेश यही है कि अगर कार्यकर्ता और नेता आंदोलनकारी बनकर सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे तो लोकतंत्र, संविधान बचेगा और देश को नया रास्ता मिलेगा। आने वाले समय में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और बुनकर भाई मिलकर जीत सुनिश्चित करेंगे।

साल के अंत तक चार महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव

दरअसल, देश के अलग अलग राज्यों में साल के अंत तक चार महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ शामिल है। इन राज्यों के विधानसभा चुनाव जहां प्रदेश की सरकार तो बनाएंगे ही साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकी इन सभी राज्यों में कुल 83 लोकसभा सीटें हैं।

इन राज्यों के चुनाव इस लिहाज से भी अहमियत रखते है क्योंकी इन चुनावों में I.N.D.I.A. गठबंधन की मजबूती की भी परख हो जायेगी। यही कारण है कि अखिलेश यादव ने यहां के विधानसभा चुनावों से पहले ही अपने बयान के माध्यम से गठबंधन को अपनी ताकत का अहसास कराया है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ऐसे राज्य है जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। अब इस सीधे मुकाबले में I.N.D.I.A. गठबंधन के अन्य सदस्यों की भूमिका अहम हो जाती है कि इस गठबंधन के दल क्या इन चुनावों में कांग्रेस का साथ देंगे । यह अपने आप में बड़ा सवाल है। एक तरफ जहां I.N.D.I.A. गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक हुई तो दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच में तल्खी देखी जा रही है। यह तल्खी अभी हाल ही में हुए उपचुनाव के बाद बढ़ी है।

दोनों ओर से उप चुनाव के बाद से बयानबाजी जारी है। यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर लोकसभा का चुनाव लड़ने की आस लगाए कांग्रेस पार्टी के लिए इसी साल नवंबर दिसंबर में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा का चुनाव गठबंधन धर्म निभाने की एक परीक्षा हो सकता है। समाजवादी पार्टी जहां मध्य प्रदेश के चुनाव को लेकर पिछले साल से तैयारियों पर जोर दे रही है तो वहीं छत्तीसगढ़ में भी अखिलेश यादव खुद जाकर जनसभा करने जा रहे हैं।

25 सितंबर को छत्तीसगढ़ जाएंगे जहां वो रायपुर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वहां सपा का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भी होगा। इसके पहले मध्य प्रदेश में इसी साल अप्रैल के महीने में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुहू में आयोजित जनसभा में भाग लिया था। उसके बाद भी ऐसा देखा गया कि अखिलेश यादव ने एमपी के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर बैठक भी की थी।

मुख्य भूमिका में अखिलेश यादव

जिस तरह से समाजवादी पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर सक्रियता देखी जा रही है उससे यह तो स्पष्ट है कि अखिलेश यादव इन राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की मौजूदगी जरूर दर्ज कराएंगे। ऐसे में अगर सपा बीच में दखल देती है तो नुकसान कांग्रेस का ही होगा। इसी को समझते हुए कांग्रेस यह कतई नहीं चाहेगी कि गठबंधन में होने के बावजूद यहां पर उसे सपा से नुकसान हो।

वहीं अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को लेकर साफ कर दिया है कि यहां पर मुख्य भूमिका में अखिलेश यादव ही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि गठबंधन में वो सीटें किसी से मांग नहीं रहे बल्कि दे रहे हैं। इस बयान का असर इसी साल होने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है।

ALSO READ: Atiq Ahmed News: अतीक अहमद की हत्या के बाद गुर्गों पर आई आफत! अतिन जफर को पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार 

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा इंडिया गठबंधन पर निशाना, बोले-‘यह गठबंधन दंगाईयों,भृष्टाचरियो व तुष्टिकरण…

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular