Monday, May 13, 2024
HomeBreaking NewsUP Politics : यूपी में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर...

UP Politics : यूपी में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस का होमवर्क शुरू, पांच सीटों पर नजर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) UP Politics लखनऊ : UP Politics उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस ने होमवर्क शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के नेतृत्व प्रियंका गांधी के लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क कर रहा है

कौन सी पांच सीटों पर हो रही बात

बता दे, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जहाँ एक तरफ NDA गठबंधन तैयारी कर रही है तो वही दूसरी तरफ I.N.D.I.A गठबंधन प्रियंका गांधी को यूपी से लड़ने के लिए होमवर्क करना शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के नेतृत्व प्रियंका गांधी के लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क कर रहा है। इसमें फूलपुर को पहले, प्रयागराज को दूसरे, वाराणसी को तीसरे स्थान पर रखा गया है। इसके अलावा यूपी की अन्य दो सीटों का भी विकल्प ढूंढने पर काम शुरू हुआ है।

फूलपुर से प्रथम प्रधानमंत्री भी लड़ चुके है चुनाव

दरअसल, इन सीटों से कांग्रेस का गहरा नाता रहा है। जिस वजह से इन पांच सीटों का पूरा डाटा तैयार कर केंद्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। इसमें जीतने की गुंजाइश अधिक होने की वजह भी बताई जाएगी। इसके लिए पार्टी आंतरिक रूप से संबंधित सीटों का सर्वे भी कराएगी।

फूलपुर से खुद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल चुनाव लड़ चुके है। वही I.N.D.I.A गठबंधन में मायावती के शामिल होने के भी असर जताए जा रहे है। आगामी 31 अगस्त और 1 सितम्बर को I.N.D.I.A गठबंधन बैठक है। इस बैठक पर चर्चा हो सकती है।

Also Read – UP News : योगी सरकार 8449 मदरसों को देगी मान्यता, 11 सितंबर को होगा फैसला, 2016 के बाद करने जा रहा यह प्रक्रिया

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular